{"_id":"5b45c5744f1c1b9d288b5c7a","slug":"imphal-due-to-heavy-rain-nine-people-including-eight-children-buried-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफाल : भारी बारिश से धंसी जमीन, आठ बच्चों समेत नौ लोग जिंदा दफन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंफाल : भारी बारिश से धंसी जमीन, आठ बच्चों समेत नौ लोग जिंदा दफन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
पूर्वात्तर में लगातार हो रही बारिश की वजह से स्थिति काफी खराब हो चुकी है। पूरे पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही बारिश से पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हजारों लोग बेघर हो गए हैं। जबकि कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है। मणिपुर के तामेंगलांग जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश के कारण जमीन धंसने की तीन अलग-अलग घटनाओं में आठ बच्चों समेत नौ लोग जिंदा दफन हो गए। सूत्रों ने बताया कि जिले के न्यू सलेम इलाके में जमीन धंसने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। इलाके में कई घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
इलाके के नजदीक एक अन्य घटना में दो बच्चे मलबे के नीचे दब कर मारे गए। जिले के दो नंबर वार्ड में जमीन धंसने की एक अन्य घटना में एक महिला एवं उसके बच्चे की मौत हो गई। जिला प्रशासन फिलहाल शवों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। इलाके में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राहत के फौरी उपाय किए जा रहे हैं। इलाके के कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन