फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Weather Updates Cyclone Bay of Bengal Karnataka Andhra Tamil Nadu Heavy Rain Railway Train Running

Weather News Update: भारी बारिश के कारण तमिलनाडु-कर्नाटक में कल स्कूल-कॉलेज बंद; जलभराव के कारण ट्रेनें रद्द

Tue, 15 Oct 2024 05:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

Weather News: कई इलाकों में हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण दक्षिण भारत में कई ट्रेनों का संचालन रद्द करना पड़ा है। मौसम विभाग (IMD) ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्से में चक्रवाती प्रभाव और निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
IMD Weather Updates Cyclone Bay of Bengal Karnataka Andhra Tamil Nadu Heavy Rain Railway Train Running
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में बारिश को लेकर किया अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती प्रभाव बना है। इससे आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे तमिलनाडु के तटीय इलाकों में 16 अक्तूबर को अत्यधिक वर्षा होने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए, तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के कार्यालय (तमिलनाडु सीएमओ) से आदेश भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में भी बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

IMD Weather Updates Cyclone Bay of Bengal Karnataka Andhra Tamil Nadu Heavy Rain Railway Train Running
जलभराव। (फाइल) - फोटो : संवाद
इसके अलावा कर्नाटक सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बुधवार को आंगनवाड़ी, प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया है। बंगलूरू शहरी के जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। 
 

जलभराव के कारण तमिलनाडु में कई ट्रेनें रद्द

IMD Weather Updates Cyclone Bay of Bengal Karnataka Andhra Tamil Nadu Heavy Rain Railway Train Running
भारतीय रेल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण रेलवे की तरफ से जारी बयान के मुताबिक भारी बारिश और बेसिन ब्रिज तथा व्यासरपडी रेलवे स्टेशनों (तमिलनाडु में) के बीच पुल संख्या 114 पर जलभराव के कारण ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। 

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, अब पूर्वोत्तर मानसून शुरू

IMD Weather Updates Cyclone Bay of Bengal Karnataka Andhra Tamil Nadu Heavy Rain Railway Train Running
मानसून की विदाई - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक भारत से दक्षिण पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है। बीते 23 सितंबर को उत्तर-पश्चिम भारत से दक्षिण -पश्चिम मानसून के लौटने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 मई को केरल पहुंचा। 2 जुलाई तक इस मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया। अगस्त और सितंबर में तीव्र निम्न दबाव प्रणालियों के कारण इस साल मानसून सत्र के दौरान सामान्य से 8 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार को जारी ताजा सूचना के मुताबिक मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की वापसी के बाद दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून शुरू हो गया है। 

इस साल मानसून में 934.8 मिमी बारिश, तीन साल का रिकॉर्ड टूटा

IMD Weather Updates Cyclone Bay of Bengal Karnataka Andhra Tamil Nadu Heavy Rain Railway Train Running
इस साल देश के अधिकांश हिस्से में अच्छी बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मानसून के मौसम में सामान्य रूप से 868.6 मिमी बारिश होती है। हालांकि, इसकी तुलना में इस साल 934.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह आंकड़ा 2020 के बाद से सबसे अधिक है। जून और जुलाई में सामान्य से 2 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जबकि अगस्त और सितंबर में सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं, जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed