फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD, Weather Forecast Today All Updates Aaj Ka Mausam 16 February 2022 Tuesday Bihar Jharkhand Up Delhi rain News Alert

Weather Update: यूपी, बिहार और झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, दिल्ली में सर्दी से राहत, जानें अन्य शहरों का हाल

Wed, 16 Feb 2022 08:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Feb 2022 08:16 AM IST
सार

Weather Report Today: देश के कई राज्यों में सर्दी का कहर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है, लेकिन कुछ राज्यों को अभी भी घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके बीच उत्तरी और कुछ पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार हैं। यानी कि बारिश होने के बाद एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन
IMD, Weather Forecast Today All Updates Aaj Ka Mausam 16 February 2022 Tuesday Bihar Jharkhand Up Delhi rain News Alert
बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के उत्तरी और पूर्वी राज्यों में अब ठंड का प्रकोप कम होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप निकल रही है जिसकी वजह से ठंड से राहत मिली है। लेकिन इन सब के बीच कुछ राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 20 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। बारिश की वजह से लोगों को एक बार फिर से सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं झारखंड की बात करें तो यहां भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 19 फरवरी को राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई है।  मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बिहार में भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश व बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


20-22 फरवरी के बीच दिल्ली में हो सकती है बारिश
स्काईमेटवेदर के अनुसार राजधानी दिल्ली और आसपास में 19 फरवरी को मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। स्काईमेटवेदर के अनुसार 19 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और 20 से 22 फरवरी के बीच बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन


हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार
हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में 18 और 19 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हिमाचल में 17 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए गए हैं। प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 18 और 19 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी राज्यों में बारिश
दक्षिणी तमिलनाडु के अलावा केरल और लक्षद्वीप में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विभाग ने 22 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed