{"_id":"6098bcd18ebc3e68712cd6cd","slug":"imd-heavy-rain-thunderstorms-likely-in-western-himalayas-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमान: पश्चिमी हिमालय इलाकों में कल से हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुमान: पश्चिमी हिमालय इलाकों में कल से हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Mon, 10 May 2021 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 10:30 AM IST
सार
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि हिमालय की गोद में रहने वाले हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, नेपाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार से दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल-बदला दिखा। कल देश की राजधानी में हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। भारतीय मौसम विभाग ने 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। उत्तर पश्चिमी भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और मैदानी इलाकों में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि हिमालय की गोद में रहने वाले हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, नेपाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई जिलों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही है। इससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर
गौरतलब है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों भी भारी बारिश हुई थी। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली, लेकिन किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उत्तराखंड में हजारों हेक्टेयर में लगे गेहूं और दल्हन की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन