फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   - Weather Today: IMD Heat Wave Alert for Ten States Including Delhi Be Ready To Face 48 Degree Thunderstorms In May

Weather Update : राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में तीन दिन प्रचंड गर्मी, दो मई से मिलेगी राहत

Fri, 29 Apr 2022 01:05 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 29 Apr 2022 01:05 PM IST
सार

Heat Wave in Delhi: दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 43.5 डिग्री रहा। यह 12 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 18 अप्रैल, 2010 को यह 43.7 डिग्री था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी भी चल सकती है। बूंदा-बांदी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
- Weather Today: IMD Heat Wave Alert for Ten States Including Delhi Be Ready To Face 48 Degree Thunderstorms In May
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा है कि 29 अप्रैल से 1 मई तक पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, मप्र व झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इन राज्यों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। दो मई से पश्चिम विक्षोभ के चलते आंधी व बारिश के कारण राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने शुक्रवार पहर बताया कि आज भीषण गर्मी महसूस की जा रही है, यह अगले 24 से 48 घंटे तक ऐसी ही बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि 2 से 4 मई तक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश होने व आंधी के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान पारा गिरकर 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच आ सकता है। 
विज्ञापन


देश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से की 80 फीसदी आबादी भीषण गर्मी से झुलस रही है। आने वाले समय में गर्मी और परेशानी बढ़ाएगी। मई में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही 10 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,  बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और झारखंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, भारत गर्मी के भीषण दौर से गुजर रहा है। आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा व ओडिशा के कुछ हिस्सों में तो तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। देश के बड़े हिस्से में अगले पांच दिनों तक लू का प्रकोप रहेगा।

आईएमडी ने कहा कि मई के पहले सप्ताह तक हालात गंभीर बने रहने की आशंका है। हालांकि, इसके बाद दूसरे सप्ताह से बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिल सकती है।

जिस झांसी में बीते 10 वर्षों में अधिकतम तापमान 45 के पार नहीं गया था, वहां 27 व 28 अप्रैल को दिन का तापमान 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां सर्वाधिक 46.2 डिग्री तापमान 17 अप्रैल 2010 को रिकॉर्ड किया गया था। कानपुर में बृहस्पतिवार को पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया। यहां नौ साल पहले 30 अप्रैल 2013 को अधिकतम पारा इतना ही दर्ज हुआ था। प्रयागराज में पारा 45.9 डिग्री दर्ज हुआ।

राहत की उम्मीद : मई के दूसरे हफ्ते से बारिश संभव

  • आईएमडी ने कहा कि मई के पहले सप्ताह तक हालात गंभीर बने रहने की आशंका है। हालांकि, इसके बाद दूसरे सप्ताह से बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिल सकती है।
  • विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके के लिए अगले चार दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली@43.5 डिग्री : टूटा 12 साल का रिकॉर्ड

  • दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 43.5 डिग्री रहा। यह 12 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 18 अप्रैल, 2010 को यह 43.7 डिग्री था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी भी चल सकती है। बूंदा-बांदी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मार्च 122 साल में सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मार्च 122 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस दौरान 71% कम बारिश हुई। गेहूं की पैदावार में 35% तक की गिरावट देखी गई।

सीबीएसई : परीक्षा केंद्रों पर लू-कोरोना से बचाव की हो तैयारी,10-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा दौर
सीबीएसई ने सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया कि तेज गर्मी व कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लू और संक्रमण से बचाव पर ध्यान दिया जाए। 10-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा दौर 26 अप्रैल से शुरू हो चुका है।

  • सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया, बोर्ड ने कोविड से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों को प्रतिदिन 5,000 रुपये और प्रति उम्मीदवार पांच रुपये का भुगतान किया है।
  • पीने के पानी के लिए दो रुपये : भारद्वाज ने बताया कि पीने के पानी के लिए प्रति उम्मीदवार प्रतिदिन दो रुपये का भुगतान करने का भी निर्णय लिया गया है। एक कक्षा में 18 परीक्षार्थी तक होने चाहिए। इसके अलावा संक्रमित छात्रों के लिए अलग कक्षा की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed