{"_id":"620a3e79a26c6d50bf2f9e25","slug":"illegal-immigration-racket-agents-separated-minor-girl-from-mother-held-people-at-gunpoint-say-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध आव्रजन: एजेंटों ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर 15 लोगों को किया अगवा, नाबालिग बच्ची को मां से छीना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अवैध आव्रजन: एजेंटों ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर 15 लोगों को किया अगवा, नाबालिग बच्ची को मां से छीना
Mon, 14 Feb 2022 05:05 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:05 PM IST
सार
अपनी आपबीती बताते हुए एक पीड़िता ने कहा कि हम पिछले साल 12 नवंबर को कोलकाता के लिए रवाना हुए क्योंकि एजेंटों ने हमें वहां से अमेरिका ले जाने का वादा किया था।
विज्ञापन
अवैध आव्रजन रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : Social Media
विस्तार
अवैध आव्रजन एजेंटों के एक गिरोह द्वारा गुजरात के 15 लोगों के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने खुलासा किया है कि इनमें से कुछ को बंदूक की नोक पर पकड़ लिया गया था और यहां तक कि पैसे वसूलने के लिए एक नाबालिग लड़की को उसकी मां से छीन लिया गया। मेहसाणा जिले के वसई-डभला गांव के रहने वाली शीतल पटेल, उनके पति और उनकी नाबालिग बेटी को दिल्ली में पुलिस ने बचाया और रविवार को इन्हें अहमदाबाद लाया गया।
विज्ञापन
कोलकाता में बनाया बंधन
अपनी आपबीती बताते हुए शीतल पटेल ने कहा कि हम पिछले साल 12 नवंबर को कोलकाता के लिए रवाना हुए क्योंकि एजेंटों ने हमें वहां से अमेरिका ले जाने का वादा किया था। लेकिन, कोलकाता में एजेंटों ने हमारा अपहरण कर लिया। वे मेरी बेटी को ले गए और मुझसे कहा कि उसे बचाने के लिए पैसे की व्यवस्था करें। गुजरात पहुंचने के बाद गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए महिला ने कहा कि एजेंटों ने उन्हें तीन महीने तक अवैध रूप से हिरासत में रखा था।
विज्ञापन
घर और खेत बेचकर दिए पैसे
शीतल ने कहा, हालांकि हमने उन्हें अपना घर और खेत बेचकर पैसे दिए थे, लेकिन एजेंटों ने हमें अमेरिका नहीं भेजा। जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, तो एजेंट हमें दिल्ली ले गए, जहां से हमें गुजरात पुलिस ने बचाया। गांधीनगर पुलिस ने रविवार को कहा कि पिछले कुछ महीनों में इन एजेंटों के एक गिरोह ने विदेश भेजने का झांसा देकर डेढ़ साल की बच्ची सहित 15 लोगों को अगवा कर बंधक बना लिया और प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
दिल्ली से छुड़ाकर गुजरात लाया गया
सभी पीड़ितों को दिल्ली से छुड़ाकर गुजरात लाया गया। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक ऐसे ही एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर के खरना गांव की एक अन्य पीड़िता निशा पटेल ने दावा किया कि उन्हें और उनके पति तेजस पटेल को करीब तीन महीने तक बंदूक की नोक पर प्रताड़ित किया गया। एजेंटों ने वादा किया था कि मैं और मेरे पति केवल दो सप्ताह में अमेरिका पहुंच जाएंगे। वे हमें पिछले साल दिसंबर में कोलकाता ले गए और हमसे कहा कि वे हमें पहले कनाडा ले जाएंगे। लेकिन, गुजरात में हमारे परिवार से जबरन वसूली के लिए उन्होंने हमारा अपहरण कर लिया और हमें एक कमरे में बंद कर दिया।