फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT के कैंपस प्लेसमेंट में छात्र को इस कंपनी से मिला 1.18 करोड़ का पैकेज

Tue, 03 Dec 2019 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
IIT students get job offer of crores
Job

इंजीनियरिंग की पढ़ाई में देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे दिन विद्यार्थियों को करोड़-करोड़ रुपये तक की नौकरियों के ऑफर दिए गए हैं। 



आईआईटी बॉम्बे के छात्र को अंतरराष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे बड़ा ऑफर सालाना 1.64 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब1.18 करोड़ रुपये) का दिया। जल्द ही ग्रेजुएट होने जा रहे इन विद्यार्थियों को नौकरियां देने में तकनीकी क्षेत्र की कंपनियां आगे रहीं। एक दिसंबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया अगले कुछ हफ्ते जारी रहेगी। इन विद्यार्थियों को यह नौकरियां 2020 में लेनी होंगी।

IIT students get job offer of crores
नौकरी - फोटो : pixabay

आईआईटी बॉम्बे : घरेलू ऑफर भी रहे ऊंचे
यहां पहले दिन 18 कंपनियों ने घरेलू प्लेसमेंट में हिस्सा लिया, जिनमें क्वालकम ने 32.6 लाख रुपये, गूगल ने 32 लाख रुपये और गोल्डमैन सेक्स ने 31.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष के ऑफर विद्यार्थियों को दिए। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के अलावा यहीं के दो अन्य छात्रों को ट्रेडिंग कंपनी ऑप्टिवर ने 1.30 लाख यूरो (1.03 करोड़ रुपये) और उबर ने 1.43 अमेरिकी डॉलर (1.02 करोड़ रुपये) के अंतरराष्ट्रीय ऑफर दिए हैं।

IIT students get job offer of crores
Job

आईआईटी दिल्ली : सबसे अधिक 419 ऑफर
कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन आईआईटी दिल्ली में सबसे अधिक 419 ऑफर मिले हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे अधिक 30 छात्रों को चुना है, जिसमें से दो इंटरनेशनल ऑफर है। आईआईटी मुंबई की तर्ज पर ही माइक्रोसॉफ्ट ने पैकेज ऑफर किया है। इसके अलावा 27 भारत के लिए नौकरी के ऑफर हैं। ऊबर ने यूएसए के लिए एक, क्वालकम ने 16 तो गोल्डमैन सेक्स ने 12 इंटरनेशनल ऑफर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IIT students get job offer of crores
JOB

आईआईटी मद्रास : इसरो ने भी छह ऑफर दिए
पहले दिन 20 कंपनियों ने कैंपस में विद्यार्थियों को नौकरियों के 102 ऑफर दिए। पिछली दफा पहले दिन यहां 85 ऑफर मिले थे। यहां अंतरराष्ट्रीय ऑफर आईटी फर्म कोहिसिटी, माइक्रोसॉफ्ट, क्लाउड सॉफ्टवेयर फर्म सेल्स फोर्स और ऊबर ने दिए। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने 20 और गोल्डमैन सेक्स ने नौ ऑफर दिए जो सर्वाधिक थे। वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), क्वालकम, बीसीजी ने छह ऑफर दिए।

विज्ञापन
IIT students get job offer of crores
job

आईआईटी हैदराबाद : पहले दिन 33 ऑफर
यहां पहले दिन दोपहर तक ही 15 कंपनियां 53 ऑफर विद्यार्थियों को दे चुकी थीं। जबकि पिछले वर्ष यहां पूरे दिन में 56 ऑफर दिए गए थे। इनमें छह अंतराष्ट्रीय ऑफर टीएसएमसी, एसएमएस डाटा टेक, एनआईटी-एटी द्वारा दिए गए। यहां सुबह सात बजे से रात 12 बजे तक कैंपस प्लेसमेंट के विभिन्न चरण आयोजित हो रहे हैं। पहले चरण के लिए 477 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है, जिनके सामने 224 कंपनियां ऑफर लेकर आएंगी। पिछले वर्ष 150 कंपनियों ने ऑफर दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed