फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   iit placements: Microsoft offered 1.14 crore package offer on first day of IIT-Bombay placements

आईआईटी प्लेसमेंट : माइक्रोसॉफ्ट ने दिया 1.14 करोड़ रुपये का जॉब ऑफर

Sun, 02 Dec 2018 03:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Dec 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
iit placements: Microsoft offered 1.14 crore package offer on first day of IIT-Bombay placements
iit bombay

देश के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में शनिवार से शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट राउंड का पहला ही दिन भारतीय छात्रों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। पिछले दो साल से आईआईटी छात्रों को करोड़ों से ज्यादा का सेलरी पैकेज देने में बाजी मार रही सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इस बार भी आईआईटी मुंबई में पहले ही दिन 1.64 लाख डॉलर प्रति वर्ष यानी करीब 1.14 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है, जबकि यहां पर भारत में काम करने के लिए ब्लैकस्टोन ने 45 लाख रुपये सालाना का ऑफर लेटर पेश किया है।

विज्ञापन


खास बात यह रही कि इस बार 25 लाख रुपये से ज्यादा का पैकेज देने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ी है। इस होड़ में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एपल जैसी कंपनियों के साथ ही अन्य विदेशी कंपनियां भी शामिल हो गई हैं। सार्वजनिक टैक्सी सेवा उबर ने भी इस बार के लिए 1.04 करोड़ रुपये तक का ऑफर देने की घोषणा की हुई है, लेकिन पहले दिन उसकी तरफ से जारी ऑफर लेटर का आंकड़ा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


आईआईटी के विभिन्न कैंपस में एक दिसंबर से मई 2019 तक के लिए शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन आईआईटी रुड़की में 10 कंपनी पहुंची। पहले दिन महज कुछ घंटों में 215 छात्रों को नौकरी का लेटर मिल गया है। इसमें सात इंटरनेशनल ऑफर हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कुल 22 छात्रों को चुना है, जिसमें से तीन को विदेश में काम करना होगा। भारत के लिए छात्रों को 47 लाख रुपये सालाना तो विदेश के लिए डेढ़ करोड़ रुपये सालाना तक का ऑफर मिलने की बात है। हालांकि पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी मद्रास (चेन्नई) में 19 कंपनियों ने 85 ऑफर लेटर जारी किए। माइक्रोसॉफ्ट ने यहां सबसे ज्यादा 25 छात्रों को चुना तो एपल ने 8 और गोल्डमैन सक्स ने 7 छात्रों को ऑफर लेटर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और ओएनजीसी ने भी 7 छात्रों को अपने साथ काम करने का ऑफर दिया है।


आईआईटी हैदराबाद में 130 कंपनियां रजिस्टर्ड हुई हैं। पहले दिन तीन कंपनियों ने 14  छात्रों को लाखों रुपये का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है। आईआईटी दिल्ली में भी पहले ही दिन करीब 50 से अधिक छात्रों को चुना गया। वहीं, आईआईटी मंडी के कैंपस प्लेसमेंट में 80 छात्रों को ऑफर लेटर मिल चुका है। इसमें से दो इंटरनेशनल ऑफर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed