फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Guwahati discovered a new way of chemotherapy

IIT Guwahati: आईआईटी गुवाहाटी ने खोजा कीमो का नया तरीका, इलाज के दुष्प्रभाव होंगे कम

Tue, 27 Sep 2022 05:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Sep 2022 05:52 AM IST
सार

आईआईटी गुवाहाटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि उनका दृष्टिकोण कीमोथेरेपी के लिए ज्यादा प्रभावी और नगण्य दुष्प्रभाव वाले उन्नत दवा वाहकों के विकास का रास्ता साफ करेगा।

विज्ञापन
IIT Guwahati discovered a new way of chemotherapy
आईआईटी गुवाहाटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने कैंसर मरीजों को दी जाने वाली कीमोथेरेपी का नया तरीका विकसित किया है, जिससे इलाज के दुष्प्रभावों को काफी कम किया जा सकता है। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के रसायन शास्त्र विभाग के प्रोफेसर देबाशीष मन्ना ने बताया कि कीमोथेरेपी की दवा विकसित करते समय शोधकर्ताओं की दो जरूरतें थीं एक यह कि दवा सीधे कैंसर कोशिकाओं को निशाना बनाए और दूसरी, जब जरूरत हो उसे बाहरी उत्प्रेरक से शरीर में मुक्त किया जा सके।

विज्ञापन


आईआईटी गुवाहाटी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि कीमोथेरेपी की मौजूदा दवाएं कैंसर कोशिकाओं के अलावा स्वस्थ कोशिकाओं को भी मार देती हैं। इसकी वजह से मरीज को कई दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों के कारण भी उतनी ही मौतें होती हैं जितनी कि कैंसर से। इस शोध के परिणामों को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के प्रतिष्ठित जर्नलों केमिकल कम्युनिकेशंस और ऑर्गेनिक एंड बायोमोलेक्यूलर केमिस्ट्री में भी प्रकाशित किया गया है। एजेंसी
विज्ञापन


सीधे कैंसर कोशिकाओं में पहुंचेगी दवा
आईआईटी गुवाहाटी ने जो अणु विकसित किए हैं वे दवा धारण करने के लिए कैप्सूल के रूप में खुद इकट्टा होते हैं। यह कैप्सूल केवल कैंसर कोशिकाओं से ही जाकर चिपकता है। इसके बाद जब उस पर इंफ्रारेड लाइट डाली जाती है तो कैप्सूल का खोल टूट जाता है और दवा सीधे कैंसर कोशिका में पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी गुवाहाटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि उनका दृष्टिकोण कीमोथेरेपी के लिए ज्यादा प्रभावी और नगण्य दुष्प्रभाव वाले उन्नत दवा वाहकों के विकास का रास्ता साफ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed