फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IISF: Seven hundred women scientists will share utility of science-technology in India development

सात सौ महिला वैज्ञानिक साझा करेंगी साइंस और तकनीकी की उपयोगिता, बनेंगे चार गिनीज रिकॉर्ड

Sat, 19 Oct 2019 04:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 19 Oct 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
IISF: Seven hundred women scientists will share utility of science-technology in India development
science festival - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

कोलकाता में पांच से आठ नवंबर तक होने वाले भारतीय अंतराष्ट्रीय साइंस उत्सव का आकर्षण 700 महिला वैज्ञानिक का प्रतिनिधित्व और चार गिनीज बुक रिकार्ड होंगे। इसके अलावा 28 कार्यक्रमों के माध्यम से देश के बाल युवा और वरिष्ठ वैज्ञानिकों की प्रतिभा से दुनिया परिचित होगी। इसके लिए 12 हजार प्रतिभागियों के पूरी दुनिया से एकत्र होने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रोफेसर आशुतोष शर्मा, सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि पांचवा साइंस महोत्सव देश के स्कूली बच्चों और युवा वैज्ञानिकों का ऐसा प्लेटफार्म है जो उनकी प्रतिभा को निखारने का काम करता है।
विज्ञापन


यही वजह है कि इस साल पहली बार 700 महिला वैज्ञानिक इसमें शिरकत करेंगी। इस दौरान वह अपने शोध और किए जा रहे कामों को साझा करेंगी।  शर्मा ने कहा यह अपने आप में अनूठी पहल है। जिसमें विज्ञान किसान से लेकर गृहणी तक के काम आने वाले तकनीक के साथ अपने अनुभव बांटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा साढ़े तीन हजार स्कूलों के बच्चें चार गिनीज रिकार्ड बनाएंगे। इसमें 350 बच्चे इस रिकार्ड को बनाने में एक ही स्थान पर सबसे पहले सीवी रमन के फार्मूले पर आधारित स्पेक्ट्रोस्कोप को एक ही स्थान पर एकत्र होकर बनाएंगे।

दूसरे रिकार्ड में आई आर वेव कम्युनिकेशन यूनिट को जोड़ेंगे। तीसरे रिकार्ड में सबसे ज्यादा रेडियो ट्रांसमीटर बनाया जाएगा। यह प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की थ्योरी पर आधारित है। चौथा रिकार्ड सबसे बड़ी ह्यूमन क्रोमोजोन इमेज बनाकर बच्चे गिनीज बुक में नाम दर्ज कराएंगे ।  

इसके अलावा इस महोत्सव में साइंस के माध्यम से कलाकार, आमजन की दिन प्रतिदिन की जरूरतों से जुड़े शोध भी आकर्षन का केंद्र होंगे। इस उत्सव का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबधित मंत्रालयों और विभागों के साथ मिलकर विजन भारती करता है।

इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों, शोधार्थियों, नवोन्मेषकों , कलाकारों और आम जनता को एक साथ लाकर ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है, जहां वह अपने विचारों की अभिव्यक्ति को वैज्ञानिक तरीके से रख सकें। इस बार की थीम 'राइजिंग इंडिया रिसर्च इनोवेशन और साइंस एम्पावरिंग द नेशन' है।


इसके अलावा मेगा साइंस प्रोजेक्ट में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप और सात मेगा प्रोजेक्ट, दुनिया के इतिहास का आइना भी प्रदर्शित होगा। इस उत्सव में पांच लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में फिल्मों से लेकर हस्तकला तक विज्ञान के प्रयोग से आए बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed