{"_id":"5f80ff73a8deab1c9a039a69","slug":"ifs-day-pm-narendra-modi-said-the-big-role-of-foreign-service-officers-in-serve-the-country-at-the-global-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में विदेश सेवा अफसरों की भूमिका अहम: पीएम नरेंद्र मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में विदेश सेवा अफसरों की भूमिका अहम: पीएम नरेंद्र मोदी
Sat, 10 Oct 2020 05:55 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Oct 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) दिवस पर इस सेवा से जुड़े अधिकारियों को बधाई दी और देशसेवा में भूमिका की सराहना की। पीएम ने शुक्रवार को ट्वीट किया, आईएफएस दिवस पर मैं इस सेवा से जुडे़ के अधिकारियों को बधाई देता हूं। देशसेवा और वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में उनका कार्य प्रशंसनीय है। वंदे भारत अभियान व कोरोना महामारी के दौरान अपने व अन्य देशों के नागरिकों को मदद पहुंचाने में उनके प्रयास स्मरणीय हैं।
विज्ञापन
भारतीय विदेश सेवा दिवस पर पीएम और विदेश मंत्री ने दी बधाई
वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, मैं विदेश मंत्रालय की टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हमने हर चुनौती का सामना किया है। मौजूदा चुनौतियों में हमें और बेहतर काम करना होगा। कोरोना संकट में आपका समर्पण और परिश्रम सराहनीय है। डिजिटल माध्यम से कूटनीति के अनुरूप हमारा ढलना प्रशंसनीय है। हमें भारत व उसके हितों को लेकर वैश्विक समझ बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
रूसी राजदूत ने दी शुभकामना
भारत में रूस के राजदूत निकोलय कुदाशेव ने आईएफएस दिवस पर भारतीय राजनयिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया देश की सेवा कर रहे भारतीय राजनयिकों को भारतीय विदेश सेवा दिवस की बधाई।
विज्ञापन