{"_id":"5be83e1abdec22693b0243be","slug":"if-you-have-to-spit-on-the-road-then-it-will-feel-clean-and-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर सड़क पर थूका तो करनी पड़ेगी सफाई और लगेगा जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगर सड़क पर थूका तो करनी पड़ेगी सफाई और लगेगा जुर्माना
भाषा
Updated Sun, 11 Nov 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर थूकी करनी पड़ी सफाई
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलते फिरते अगर आप कहीं भी सड़क पर थूकते फिरते हैं तो सुधर जाइए वर्ना आपको थू-थू कुमार तो कहा ही जाएगा साथ ही अगर निगम के अधिकारियों ने आपको पकड़ लिया तो आपकी जेब भी ढीली हो जाएगी।
विज्ञापन
सड़कों पर थूकने वालों को तमीज सिखाने और शहर की सड़कों को साफ रखने के लिए पुणे निगर निकाय ने फैसला किया है कि यदि कोई सड़क पर थूकता हुआ दिखेगा तो उसे अपनी थूक खुद साफ करनी पड़ेगी और जुर्माना भी देना होगा।
विज्ञापन
पुणे महानगरपालिका के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के प्रमुख ज्ञानेश्वर मोलक ने कहा कि प्राधिकार को लगा कि थूकने वालों पर लगाम लगाने के लिए सिर्फ आर्थिक जुर्माना पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कदम पिछले सप्ताह पांच वार्ड.... बिबवेवाडी, औंध, येरवड़ा, कस्बा और घोले रोड में लागू किया गया।
उन्होंने कहा, ‘पिछले आठ दिनों में निकाय के स्वच्छता निरीक्षकों ने सड़क पर थूकते हुए 156 लोगों को पकड़ा। उन सभी को तुरंत अपना थूक साफ करने को कहा गया और प्रत्येक पर 150 रुपये का जुर्माना लगाया गया।’
मोलक ने कहा कि इस सजा के पीछे एक ही वजह है कि गलती करने वालों को थूक साफ करने को कहने पर उन्हें लाज आएगी और अगली बार से वह ऐसी गलती नहीं करेंगे। एक बार सजा मिलने के बाद सड़क पर थूकने से पहले दो बार सोचेंगे।