फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If ticket is not confirmed, now money refund in few minutes, IRCTC iPay payment gateway start

टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो अब चंद मिनटों ही पैसा आएगा वापस, आईआरसीटीसी ने शुरू किया अपना पेमेंट गेटवे

Thu, 11 Feb 2021 04:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 Feb 2021 04:03 PM IST
सार

आईआरसीटीसी की इस ऑटोपे सुविधा होने से टिकट बुकिंग प्रकिया तेज हो जाएगी। अगर किसी परिस्थिति में टिकट कैंसिल भी होता है तो यात्री के खाते में तुरंत ही रिफंड भी आ जाएगा...

विज्ञापन
If ticket is not confirmed, now money refund in few minutes, IRCTC iPay payment gateway start
IRCTC - फोटो : IRCTC

विस्तार

अब ट्रेनों का टिकट बुक करना बहुत आसान होने जा रहा है। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अपनी वेबसाइट को अपग्रेड करने के साथ ही अपना पमेंट गेटवे भी शुरू कर दिया है। इससे थर्ड पार्टी के पेमेंट गेटवे से निर्भरता खत्म हो जाएगी। वहीं टिकट बुक करने के लिए किसी बैंक के पेमेंट गेटवे पर भुगतान में लगने वाले समय की बचत होगी। इसके अलावा अगर कोई यात्री अपना टिकट रद्द करता है तो उसका रिफंड भी तुंरत खाते में आ जाएगा।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी iPay के तहत आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल एप का उपयोग करने वालों को तत्काल पैसे रिफंड करने का एक फीचर शुरू किया गया है। इस सुविधा में एक यूजर को अपने यूपीआई बैंक खाते या भुगतान के अन्य साधनों से डेबिट के लिए सिर्फ एक बार ही मेनडेट देना होगा। फिर वह पेमेंट इंस्ट्रूमेंट आगे के ट्रांजेक्शन के लिए अधिकृत हो जाएगा।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी की इस ऑटोपे सुविधा होने से टिकट बुकिंग प्रकिया तेज हो जाएगी। अगर किसी परिस्थिति में टिकट कैंसिल भी होता है तो यात्री के खाते में तुरंत ही रिफंड भी आ जाएगा। इसके बाद यात्रियों को रिफंड के लिए तीन से चार दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 




आईआरसीटीसी का कहना है कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत उसने अपने यूजर इंटरफेस को अपग्रेड किया है। तभी यह इंटरनेट टिकटिंग वेबसाइट एशिया पैसिफिक की सबसे बड़ी ई.कॉमर्स वेबसाइटों में से एक हो गई है।

चूंकि, इस पर भारतीय रेलवे के कुल रिजर्व टिकटों का 83 फीसदी बुक होता है, इसलिए इसमें और भी सुधार हो रहा है। अब एक कदम आगे बढ़ते हुए आईआरसीटसी आईपे की शुरुआत की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed