फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If temple is built in Aligarh Muslim University we will give 1 crore rs Krishna Janmabhoomi advocate statement

Politics: 'अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर बने तो देंगे एक करोड़ रुपये', कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार ने दिया

Sun, 09 Mar 2025 07:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 09 Mar 2025 07:31 PM IST
सार

कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार ने कहा कि पूर्व में मुगल शासकों ने हिन्दू मठ-मंदिरों पर जो अवैध कब्जा किया था, वह न्यायालय के बाहर हिन्दू और मुस्लिम भाइयों के बीच सहमति से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन
If temple is built in Aligarh Muslim University we will give 1 crore rs Krishna Janmabhoomi advocate statement
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के पक्षकार धर्मगुरु दिनेश फलाहारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के पक्षकार धर्मगुरु दिनेश फलाहारी ने एक बयान देकर राजनीति गरमा दी है। उन्होंने कहा है कि यदि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भगवान कृष्ण का मंदिर बनाने की अनुमति मिलती है तो वे एक करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर बनने से वहां शांति स्थापित होगी। दिनेश फलाहारी का यह बयान श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की राष्ट्रीय मंत्री रूबी आसिफ खान के बयान के समर्थन में आया है, जिसमें उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कृष्ण मंदिर स्थापित करने की बात कही थी। 

विज्ञापन


कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले के पक्षकार धर्मगुरु दिनेश फलाहारी ने कहा है कि वे रूबी आसिफ खान के बयान का समर्थन करते हैं। इसके पहले भी वे मुसलमानों से कृष्ण जन्मभूमि को हिंदुओं को सौंपने की मांग कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मंदिर बनाने की अनुमति देती है तो वे मंदिर बनाने का पूरा खर्चा वहन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने  ने कहा कि अब मुस्लिम महिलाओं में बहुत ही जागरूकता आ रही है। वे इतिहास की उन गलतियों को ठीक करने की पहल कर रही हैं जो दोनों समुदायों में शांति स्थापित कर सकती है। 
विज्ञापन


कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार ने कहा कि पूर्व में मुगल शासकों ने हिन्दू मठ-मंदिरों पर जो अवैध कब्जा किया था, वह न्यायालय के बाहर हिन्दू और मुस्लिम भाइयों के बीच सहमति से हटाया जा सकता है। यदि मुस्लिम भाई अपने ईदगाह मस्जिद को मथुरा मंदिर से हटाने के लिए तैयार हो जाए तो श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास मस्जिद को हटाने का और बनाने का पूरा खर्चा देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हम मुस्लिम भाइयों की मंदिर मस्जिद केस में समझौता के लिए  पेशकश कर चुके हैं। रूबी आसिफ खान मंदिर मस्जिद केस में समझौता करने के लिए पहल कर रही हैं। उन्होंने उनके लिए सुरक्षा की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed