शिवसेना अगर नहीं मानती है तो पवार को एनडीए के साथ आना चाहिए: रामदास अठावले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को शिवसेना और एनसीपी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को फिर से बीजेपी से हाथ मिलाना चाहिए। अगर शिवसेना हमारे साथ नहीं आती है, तो मैं एनसीपी प्रमुख शरद पवार से राज्य के विकास के लिए एनडीए में शामिल होने की अपील करता हूं।
उन्हें भविष्य में एक बड़ा पद मिल सकता है। उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रमुख अगर शिवसेना के साथ ही रहने का फैसला लेते हैं तो इसका उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है।
वहीं इससे पहले अठावले ने कहा कि शिवसेना को बीजेपी के साथ सरकार बनानी चाहिए और मुख्यमंत्री पद देवेंद्र फडणवीस को दे देना चाहिए। जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि इससे सुशांत की मौत के मामले की जांच प्रभावित तो नहीं होगी इसपर उन्होंने कहा कि नहीं इसका जांच पर कोई असर नहीं होने वाला है।Shiv Sena should again join hands with BJP. If Shiv Sena doesn't come with us, I appeal to (NCP chief) Sharad Pawar to join NDA for development for the state. He may get a big post in the future. There is no advantage in staying with Shiv Sena: Union Minister Ramdas Athawale pic.twitter.com/vYrFDV5Z78
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 28, 2020
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच शनिवार को हुई मुलाकात के बाद से राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस गुप्त मीटिंग ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी हैरानी में डाल दिया और रविवार को वे भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंच गए। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई ये अभी सामने नहीं आया है।