पाक से हथियार मंगाने वालों की हुई पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटारी बॉर्डर पर पकड़े गए कांधला के गांव गंगेरू निवासी इस्माईल से हथियार मंगाने वाले की गुत्थी सुलझने लगी है। खुफिया एजेंसियों को मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल के आधार पर इस मामले में कई अहम सबूत मिले हैं। अब गुपचुप तरीके से दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
पांच मई को पाकिस्तान से लौटते समय कस्टम की टीम ने कांधला के गांव गंगेरू निवासी इस्माईल, उसकी पत्नी और बहन को पकड़ा था। इनके पास से चार पिस्टल और सात मैगजीन बरामद हुई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी बहन व पत्नी को छोड़ दिया। जबकि इस्माईल को गिरफ्तार कर लिया।
इस्माईल ने पुलिस को शामली के साजिद का नाम बताया था। पाकिस्तान से हो रही हथियार तस्करी को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हुई और साजिद की तलाश शुरू कर दी। जांच पड़ताल के दौरान खुफिया एजेंसियों को दो मोबाइल नंबर भी मिले।
नाम बताकर पुलिस को धोखा दिया
जिनकी कॉल डिटेल से सामने आया कि जिस साजिद का नाम बताकर पुलिस को धोखा दिया जा रहा था। वह कोई ओर है। अब इसकी पहचान हो चुकी है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक इस हथियार तस्कर का नाम पूर्व में भी सामने आ चुका है।
इसके साथ ही एक ओर अन्य का नाम सामने आया है। यह भी पूर्व में नकली नोटों की तस्करी में जेल जा चुका है। अब इन दोनों तस्करों की गिरफ्तारी को गुपचुप तरीके से प्लान तैयार कर लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि स्थानीय अधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।