{"_id":"591a6e704f1c1bcc3bf23501","slug":"icj-denies-pakistan-permission-to-air-video-confession-of-kulbhushan-jadhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को झटका, ICJ ने नहीं दी जाधव के कथित कबूलनामे वाले वीडियो को चलाने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक को झटका, ICJ ने नहीं दी जाधव के कथित कबूलनामे वाले वीडियो को चलाने की अनुमति
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Tue, 16 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस
पाकिस्तान को तगड़ा झटका देते हुए इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने पाकिस्तानी कानूनी दल को पाकिस्तान में अवैध रूप से हिरासत में लिए गए कुलभूषण जाधव के छह मिनट की कथित अपराध कबूलनामे वाले वीडियो को सुनने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान का पक्ष रखने वाले प्रतिनिधिमंडल ने आईसीजे से इस वीडियो को देखने का अनुरोध किया जिसमें कथित तौर पर जाधव ने कबूला था कि वह जासूस हैं। लेकिन आईसीजे ने इस वीडियो को चलाने की अनुमति नहीं दी। यहां तक कि पाकिस्तान ने अपना पक्ष रखने के लिए दी गई 90 मिनट की समय सीमा को भी नहीं पूरा कर पाया।
विज्ञापन
भारत की तरफ से डॉ. दीपक मित्तल, हरीश साल्वे और काजल भट्ट ने दलीलें पेश की। हरीश साल्वे ने न केवल जाधव को फांसी से बचाने के लिए आईसीजे से जरूरी हस्तक्षेप की मांग की बल्कि पाकिस्तानी अदालत में सुनवाई को रद्द करने की बात भी रखी।
विज्ञापन
भारतीय वकील हरीश साल्वे ने आईसीजे के समक्ष पाकिस्तान को बेनकाब करते हुए अपनी दलीलों में बताया कि किस तरह पाकिस्तान ने बुनियादी, मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाईं। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि भारत जाधव मामले पर आईसीजे का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहा है।
आईसीजे ने अभी फैसला नहीं सुनाया है। अदालत ने कहा कि दोनों पक्षों से बात करने के बाद ही इसकी तारीख तय की जाएगी। साल्वे ने आईसीजे से अपील की जाधव मामले पर पाकिस्तान की सैन्य अदालत के फैसले को अमान्य करार दिया जाए और फांसी की सजा पर तत्काल रोक लगाई जाए।