फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICG frees six Indian fishermen from Pakistani captivity in high seas along maritime border

ICG: भारतीय तटरक्षक बल ने छह भारतीय मछुआरों को छुड़ाया, छह अक्तूबर से पाकिस्तान की कैद में थे

Fri, 14 Oct 2022 05:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 05:48 PM IST
सार

आईसीजी के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 6 अक्तूबर को हुई। भारतीय तटरक्षक जहाज 'अरिंजय' को सूचना मिली कि मछली पकड़ने वाली नाव 'हरसिद्धि-5' आपात स्थिति में है। यह नाव गुजरात तट पर समुद्री सीमा रेखा के नजदीक मछली पकड़ने की गतिविधियों में शामिल थी। 

विज्ञापन
ICG frees six Indian fishermen from Pakistani captivity in high seas along maritime border
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने समुद्र में पाकिस्तान की कैद से छह भारतीय मछुआरों को छुड़ाया है। इन मछुआरों को 'पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी' (पीएमएसए) के द्वारा एक पाकिस्तानी बंदरगाह पर ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन


आईसीजी के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 6 अक्तूबर को हुई। भारतीय तटरक्षक जहाज 'अरिंजय' को सूचना मिली कि मछली पकड़ने वाली नाव 'हरसिद्धि-5' आपात स्थिति में है। यह नाव गुजरात तट पर समुद्री सीमा रेखा के नजदीक मछली पकड़ने की गतिविधियों में शामिल थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेडियो पर 'हरसिद्धी-5' के संकट में फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद गश्त कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज तेज स्पीड से उस स्थान की ओर आगे बढ़ा, जहां उसके होने की सूचना मिली थी। जैसे ही हमारा जहाज वहां पहुंचा। वहां मछली पकड़ने वाली नाव का मलबा पड़ा हुआ था और इलाके में  एक व्यक्ति पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा जहाज (पीएमएसएस) 'बरकत' की लाइफबेल्ट के साथ अचेत अवस्था में जिंदा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आईसीजी के जहाज ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। फिर उसने बताया कि 6 अक्तूबर के अंधेरे में पीएमएसएस 'बरकत' ने भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव पर फायरिंग की थी, जिसके परिणामस्वरूप नाव डूब गई। 


उस व्यक्ति ने बताया कि चालक दल के सात सदस्यों में छह को पाकिस्तानी जहाज द्वारा पकड़ लिया गया था। इसके बाद आईसीजी का जहाज पाकिस्तानी के जहाज की ओर बढ़ने लगा। आईसीजी ने पीएमएसएस बरकत को तुरंत भारतीय चालकदल को रिहा करने के लिए कहा, क्योंकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) के भारतीय इलाके से पकड़ा गया था। 


अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पीएमएसएस ने इसका अनुपालन किया और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर चालक दल के सभी सदस्यों को रिहा कर दिया।  उन्होंने बताया कि इसके बाद चालक दल को प्राथमिक उपचार दिया गया और जखाउ लाया गया। फायरिंग मामले की जांच की जा रही है और इस मुद्दे को उपयुक्त चैनलों के जरिए उठाया जाएगा। घटना मे प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed