फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IB is the backbone and brain of the country's security said Amit Shah

अमित शाह बोले- आईबी देश की सुरक्षा की रीढ़ और मस्तिष्क

Mon, 23 Dec 2019 10:36 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 23 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
IB is the backbone and brain of the country's security said Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह ने आंतरिक खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को देश  की आंतरिक सुरक्षा की रीढ़ और मस्तिष्क बताया है। गृहमंत्री ने कहा कि आईबी के लोग दिन रात पर्दे के पीछे रह कर बिना थकेआतंकवाद, नक्सलवाद और उत्तर पूर्व के उग्रवाद जैसी समस्याओं केखिलाफ काम कर रहे हैं। इस वजह से इन समस्याओं पर सरकार के जीरो टालरेंस की नीति को काफी बल मिला है।

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में आईबी के 32वें सेंटिनरी इंडोमेंट लेक्चर में शाह ने कहा कि आईबी अपने काम से देश को ताकतवार और 5 ट्रीलियन अर्थव्यवस्था की तरफ बढने में मदद कर रहा है। देश केइस संस्था पर गर्व है जो बिना किसी नाम के पर्दे के पीछे से पूरी सुरक्षा तंत्र को अहम मदद देता है। मोदी सरकार ने पांच साल में आतंकवाद और उग्रवाद से देश को मुक्त कराने का वादा किया है।
विज्ञापन


इसमें आईबी काफी महत्वपूर्ण रोल निभा रहा है। गृहमंत्री ने जोर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को आपसी तालमेल के  साथ काम करने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पूर्व राज्यों में पिछले साल भर में इन एजेंसियों ने काफी तालमेल से काम किया जिसकेअच्छे परिणाम आए हैं। शाह ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए जमीनी और समुद्री सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरुरी है। इसमें खुफिया एजेंसियों का अहम रोल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed