{"_id":"6202e35a05ec15442240ae04","slug":"ias-transfer-sanjay-agarwal-accused-of-pf-scam-deputation-did-not-increase-s-kishor-appointed-as-ssc-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस तबादले: पीएफ घोटाले में घिरे अधिकारी की नहीं बढ़ी प्रतिनियुक्ति, एस किशोर को बनाया गया एसएससी का अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएएस तबादले: पीएफ घोटाले में घिरे अधिकारी की नहीं बढ़ी प्रतिनियुक्ति, एस किशोर को बनाया गया एसएससी का अध्यक्ष
Wed, 09 Feb 2022 03:10 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Feb 2022 03:10 AM IST
सार
कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में पश्चिम बंगाल कैडर के 1989 बैच के अधिकारी एस किशोर को कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान कैडर के अधिकारी संजय मल्होत्रा को वित्त विभाग में सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
Ministry of Personnel Public Grievances & Pensions
- फोटो : social media
विस्तार
यूपी पावर कॉरपोरेशन के पीएफ घोटाले में घिरे आईएएस अधिकारी और मौजूदा कृषि सचिव संजय अग्रवाल की केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति नहीं बढ़ाई है। वह 31 मार्च को यूपी कैडर में लौट जाएंगे। अग्रवाल के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पीएफ घोटाले में अभियोजन की स्वीकृति मांगी हुई है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में अग्रवाल की जगह अभी सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा को लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, पश्चिम बंगाल कैडर के 1989 बैच के अधिकारी एस किशोर को कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान कैडर के अधिकारी संजय मल्होत्रा को वित्त विभाग में सचिव बनाया गया है। अलकेश कुमार शर्मा को केंद्रीय सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में रसायन एवं पेट्रो केमिकल विभाग में सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय सतर्कता आयोग में अतिरिक्त सचिव पी. डेनियल को सचिव बनाया गया है। वहीं, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में महानिदेशक मुखमीत सिंह भाटिया को सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है। जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग में सदस्य सचिव मीता आर लोचन को इसी विभाग में सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन