{"_id":"5d84e9c48ebc3e016d630e7d","slug":"ias-officer-anil-kumar-jain-will-be-the-new-coal-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस अधिकारी अनिल कुमार जैन होंगे नए कोयला सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएएस अधिकारी अनिल कुमार जैन होंगे नए कोयला सचिव
Fri, 20 Sep 2019 08:34 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
नए कोयला सचिव अनिल कुमार जैन
- फोटो : Twitter
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार जैन को नया कोयला सचिव नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। जैन मध्य प्रदेश काडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव अनिल कुमार जैन को कोयला मंत्रालय का सचिव नियुक्त करने की मंजूरी दी। जैन, सुमंत चौधरी की जगह लेंगे। चौधरी 1985 बैच के पश्चिम बंगाल काडर के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन