फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS Mahesh Zagade donate money to cm fund

IAS ने कम खर्चे में की बेटी की शादी, बचे तो सीएम फंड में किए दान

Thu, 22 Dec 2016 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
IAS Mahesh Zagade donate money to cm fund
- फोटो : twitter
नोटबंदी की खबरों के बीच जहां देशभर से कुछ दिल दुखाने वाली खबरें सामने आ रही हैं वहीं कुछ खबरें ऐसी भी हैं जिन्हें पढ़कर दिल को सुकून मिले। ऐसी ही एक खबर है पुणे से, जहां एक आईएएस ने अपनी बेटी की शादी में से बचे पैसों को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया। 
विज्ञापन


आईएएस की इस पहल पर मुख्यमंत्री ने भी उनकी सराहना की और उनके साथ मुलाकात की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की। 

जानकारी के अनुसार पुणे के महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के आयुक्त महेश जगाड़े की गिनती ईमानदार नेताओं में होती है। वो जहां रहे अपनी ईमानदारी और कार्यप्रणाली के कारण अक्सर चर्चाओं में रहे। एक बार फिर वो चर्चाओं में हैं लेकिन इस बार मामला अलग है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले उनकी बेटी की शादी थी, क्योंकि नोटबंदी के कारण लोगों को नोट मिलने में समस्या आ रही है ऐसे में महेश जगाड़े ने बिल्कुल साधारण अंदाज में बेटी की शादी की। क्योंकि शादी साधे समारोह में हुई तो खर्चा भी बहुत ज्यादा नहीं हुआ, ऐसे में झगड़े के पास कुछ रकम बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी चर्चाओं में रहे हैं जगाड़े

IAS Mahesh Zagade donate money to cm fund
यह रकम दो लाख से कुछ ज्यादा थी, जिसे झगड़े ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का फैसला किया। उन्होंने इस इच्छा से मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को अवगत कराया, जिसके बाद सीएम ने तुरंत उन्हें मिलने का समय दे दिया। 

इसके बाद जगाड़े अपने बेटे और पत्नी के साथ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलने पहुंचे और 211111 रुपये की रकम का चेक सीएम फडणवीस को सौंप दिया। आईएएस की इस पहल की सीएम ने भी काफी तारीफ की। 

उन्होंने झगड़े और उनके परिवार की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की। बता दें कि महेश जगाड़े इससे पहले जब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर थे तो उन्होंने वहां भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का काम किया था। 

उन्होंने परिवहन मंत्रालय में दलालों और अधिकारियों के गठजोड़ को तोड़ दिया था। जगाड़े के परिवहन कमिश्नर रहते विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें काफी कम हो गई थी। जिसके बाद उनका टकराव विभागीय मंत्री से भी हो गया था। हालांकि इसके चलते उनका ट्रांसफर पुणे के लिए कर दिया गया था। इसको लेकर सरकार की काफी आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed