फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAP Conference: PM Modi said - Physiotherapists are symbols of hope, the goal is to make people self-reliant

IAP Conference: पीएम मोदी बोले- आशा के प्रतीक हैं फिजियोथेरेपिस्ट्स, लोगों को आत्मनिर्भर बनाना ही लक्ष्य

Sun, 12 Feb 2023 05:22 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 12 Feb 2023 05:22 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'जब कोई व्यक्ति अचानक चोटिल होता है तो उसके लिए यह सिर्फ फिजिकल ट्रॉमा नहीं होता बल्कि यह एक मेंटल ट्रॉमा भी होता है। ऐसे समय में फिजियोथेरेपिस्ट केवल उसका इलाज नहीं करते बल्कि उसे हौसला भी देते हैं।'

विज्ञापन
IAP Conference: PM Modi said - Physiotherapists are symbols of hope, the goal is to make people self-reliant
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स (IAP) के 60वें अधिवेशन को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में मजबूत सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार होने से आज गरीब, मध्य वर्ग बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस जुटा पा रहा है। वे दुनिया को दिखा रहे हैं कि अपने सामर्थ्य से नई ऊंचाइयों को छूने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि प्रोत्साहन, थोड़ी-सी प्रेरणा व मदद से लोग कठिन चुनौतियों पर भी विजय पा लेते हैं। गरीबों को मदद की जरूरत पड़ती है, ताकि वे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। बैंक खाता खुलवाने से लेकर शौचालय बनवाने, घरों तक नल का पानी पहुंचाने जैसे अभियानों से सरकार ने उनकी मदद की। आयुष्मान भारत व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से मजबूत सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार हुआ। इससे हर तबका सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।  
विज्ञापन


आशा व सौम्यता के प्रतीक
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट सांत्वना, आशा, सौम्यता व पुनर्स्वास्थ्य लाभ के प्रतीक माने जाते हैं। जब कोई व्यक्ति अचानक चोट या दुर्घटना का शिकार हो जाता है, तो उसके लिए सिर्फ शारीरिक ट्रॉमा नहीं होता। मानसिक व मनोवैज्ञानिक चुनौती भी होती है। ऐसे समय में फिजियोथेरेपिस्ट न केवल चोट का इलाज करता है, बल्कि रोगी को मनोवैज्ञानिक चुनौती से निपटने का साहस भी देता है। अक्सर मुझे भी इस पेशे से बहुत प्रेरणा मिलती है। - 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया फिट होगा और सुपरहिट भी
पीएम मोदी ने फिजियोथेरेपिस्ट से कहा, आपको वीडियो के जरिये परामर्श के तरीके भी विकसित करने चाहिए। कई बार यह बहुत ज्यादा मददगार साबित होता है। अभी तुर्किये और सीरिया में इतना बड़ा भूकंप आया है। ऐसी आपदा के बाद बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट की भी जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में आप मोबाइल के माध्यम से मदद कर सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है, आप जैसे विशेषज्ञों के नेतृत्व में इंडिया फिट भी होगा और इंडिया सुपरहिट भी होगा।

 
और क्या-क्या बोले पीएम मोदी? 
  • हमारी सरकार ने फिजियोथेरेपिस्ट को आयुष्मान योजना से जोड़ा है, ताकि आम लोगों की पहुंच भी आप तक बन सके। 
  • मेरा अनुभव है कि जब फिजियोथेरेपिस्ट के साथ योग का अनुभव जुड़ जाता है तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।
  • आपको फिजियोथेरेपी के साथ साथ योग भी आता होगा तो आपकी कुशलता बहुत बढ़ जाएगी।
  • आप सभी को वीडियो के द्वारा कंसल्टिंग के तौर तरीके भी विकिसत करने चाहिए। जैसे अभी तुर्किये में बहुत बड़ा भूकंप आया है, इस तरह की आपदा के बाद बहुत बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट की भी जरूरत होती है। ऐसे में आप मोबाइल के जरिए बहुत बड़ी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed