फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF wanted to avenge 26/11 mumbai blast, but UPA 'blocked' surgical strike

26/11 का बदला लेना चाहती थी एयरफोर्स, UPA सरकार ने किया थामना: पूर्व एयर चीफ मार्शल

Tue, 28 Nov 2017 04:05 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
IAF wanted to avenge 26/11 mumbai blast, but UPA 'blocked' surgical strike
फली होमी मेजर
मुंबई में हुए 26/11 हमले को 9 साल बीत गए हैं, लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल फली होमी मेजर ने कहा कि 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद वायुसेना ने बदला लेने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने सेना से कुछ भी करने के लिए मना कर दिया था। यह बात रिटायर्ड वायुसेना प्रमुख ने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को बताई है।
विज्ञापन


पढ़ें- 26/11 अटैक को पूरे हुए 9 साल, पीड़ित बोले- उस पल को याद कर कांप जाती है रूह
विज्ञापन


एयर चीफ ने 9 साल बाद इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने 26/11 का बदला लेने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों केट्रेनिंग कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की योजना बनाई थी। सेना चाहती थी कि इन आतंकी ट्रेनिंग कैंपों पर बम गिराया जाए। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि पर यूपीए सरकार ने इस की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन पीएम से भी की थी मुलाकात

IAF wanted to avenge 26/11 mumbai blast, but UPA 'blocked' surgical strike
मुंबई अटैक
उन्होंने कहा कि इसके दो दिन बाद उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके घर पर भी मुलाकात की। वह उनसे मुलाकात करने के लिए तब के रक्षा मंत्री एके एंटनी और रक्षा सचिव के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से पहले उन्होंने बदला लेने की सभी प्लानिंग कर ली थी। मीटिंग के दौरान जब उन्होंने बताया कि वह पीओके में आतंकी ट्रेनिंग कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहते हैं तो मनमोहन सिंह ने ऐसा कुछ भी करने से मना कर दिया था। 

आपको बता दें कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर ए तैयबा के कुछ आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस आए थे। उन्होंने मुंबई के ताज होटल समेत कई भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी साथ ही सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। जबकि इस हमले में एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। जिसे बाद में फांसी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed