{"_id":"5f6e04ef8ebc3e4ab86f7da6","slug":"iaf-says-ready-for-undertaking-operations-on-both-china-and-pakistan-fronts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखोई लड़ाकू विमान ने सीमा पर भरी उड़ान, वायुसेना ने कहा- चीन और पाक का सामना करने के लिए तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुखोई लड़ाकू विमान ने सीमा पर भरी उड़ान, वायुसेना ने कहा- चीन और पाक का सामना करने के लिए तैयार
Fri, 25 Sep 2020 08:25 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Sep 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
sukhoi 30 mki
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा विवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को कहा कि हमें यह संदेह है कि चीन और पाकिस्तान दोनों भारत के खिलाफ एक साथ आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में हम दोनों मोर्चों पर एक साथ सामना करने को तैयार हैं। भारतीय वायुसेना ने कहा कि हम इन दोनों देशों की गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं ।
विज्ञापन
इस बीच भारतीय वायुसेना ने पीओके और चीन सीमा के पास एक फॉरवर्ड एयर बेस पर सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान का संचालन किया। बता दें कि फारवर्ड एयरबेस से पाकिस्तान 50 किलोमीटर के आसपास है और रणनीतिक दौलत बेग ओल्डी लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
#WATCH: Indian Air Force operates Su-30 MKI fighter aircraft at a Forward Air Base near Pakistan Occupied Kashmir and China border. pic.twitter.com/xtTrFP9RLN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 25, 2020
भारतीय वायुसेना ने आगे कहा कि लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के संचालन के द्वारा हम दिन और रात इनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं श्योक नदी के पास बने फारवर्ड एयरबेस जहां खार-डूंग से गुजरते हुए सुखोई-30 MKI और सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस ,आईयूशिन -76 और एंटोन -32 सहित कई विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं और चीन-पाक पर पैनी नजर रख रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई की टीम सीमा पर पहुंचने के बाद बताया कि चीन के साथ चल रहे संघर्ष के मद्देनजर, भारतीय लड़ाकू विमान एलएसी के आसपास सैनिकों, राशन और गोला-बारूद के साथ एयरबेस के भीतर और बाहर उड़ान भर रहे हैं। डीबीओ और पूर्वी लद्दाख में भी कड़ी निगरानी है।
पाकिस्तान के स्कार्दू एयरबेस से खतरे और चीन-पाकिस्तान के एक साथ आने की संभावना के बारे में जब समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पूछे जाने पर फ्लाइट लेफ्टिनेंट के एक भारतीय वायुसेना पायलट ने कहा कि आधुनिक प्लेटफॉर्म के कारण भारतीय वायुसेना पूरी तरह से प्रशिक्षित है और कोई भी बड़े से बड़े ऑपरेशन करने के लिए तैयार है। पायलट ने कहा कि हम किसी भी विकट स्थिति में दोनों देशों से निपटने को तैयार हैं।