{"_id":"6227aa385cb7dd7c6607e926","slug":"iaf-s-first-female-rafale-fighter-pilot-flt-lt-shivangi-singh-says-it-is-thrilling-to-be-a-fighter-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस: राफेल उड़ाने वाली लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह बोली- फाइटर पायलट बनना रोमांचकारी,नौसेना भी कर रही महिला सशक्तिकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला दिवस: राफेल उड़ाने वाली लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह बोली- फाइटर पायलट बनना रोमांचकारी,नौसेना भी कर रही महिला सशक्तिकरण
Wed, 09 Mar 2022 12:53 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:53 AM IST
सार
फाइटर पायलट बनने का अनुभव रोमांचकारी और संतोषजनक रहा है। लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण कठिन था। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अपने पुरुष सहयोगियों की तरह ही प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
शिवांगी सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला दिवस के मौके पर IAF की पहली महिला राफेल फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि फाइटर पायलट बनने का अनुभव रोमांचकारी और संतोषजनक रहा है। लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण कठिन था। तकनीकी तन्मयता के लिए आवश्यक है कि मैं कड़ी मेहनत करूं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अपने पुरुष सहयोगियों की तरह ही प्रशिक्षित किया गया है।
वहीं, भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना भी महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में लगी है। हाल ही में नौसेना में भी महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर तैनात करना शुरू किया गया है। बल में उनके लिए और रास्ते खोले जा रहे हैं। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कमांडर प्रियंका चौधरी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर रसद अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
जानें शिवांगी के बारे में
शिवांगी सिंह बनारस की रहने वाली हैं। वे आईएएफ में 2017 में शामिल हुईं। शिवांगी राफेल उड़ाने से पहले मिग-21 विमान उड़ा चुकी हैं। उन्होंने विज्ञान में स्नातक करने के दौरान ही एयर एनसीसी जॉइन किया था। शिवांगी सिंह ने सबसे पहले बीएचयू में विमान उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी। उनके नाना भी भारतीय सेना से थे, उन्हीं से शिवांगी सिंह को प्रेरणा मिली और वह भी देश की सेवा करने के लिए वायुसेना मे भर्ती हो गईं। वह इस साल 26 जनवरी की परेड में भी शामिल हुईं थीं.