फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF Chief ap singh said Making money is not everything serving the nation also important Air Force Chief ncc

IAF: 'जिंदगी में पैसे कमाना सबकुछ नहीं, देश सेवा भी जरूरी'; एनसीसी कैडेट से बोले वायुसेना प्रमुख एपी सिंह

Fri, 09 Jan 2026 04:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 09 Jan 2026 04:26 AM IST
सार

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एनसीसी कैडेट के योगदान को सराहा। वायु सेना प्रमुख ने ये भी कहा कि फौज में शामिल हुए बगैर भी एनसीसी कैडेट्स देश निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IAF Chief ap singh said Making money is not everything serving the nation also important Air Force Chief ncc
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, भारतीय वायु सेना प्रमुख - फोटो : PTI

विस्तार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एनसीसी कैडेट के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सैन्य कार्रवाई से यह संदेश मजबूती से गया कि जिंदगी में पैसा कमाना या स्वयं आगे बढ़ जाना सबकुछ नहीं है। देश के लिए कुछ करना भी जरूरी है।
विज्ञापन


75 हजार एनसीसी कैडेट्स ने नागरिक प्रशासन में मदद की 
एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी के योगदान से काफी लोग प्रोत्साहित हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 75,000 एनसीसी कैडेट ने नागरिक प्रशासन की सहायता की थी। चिकित्सा सहायता एवं स्वैच्छिक रक्तदान जैसा सहयोग प्रदान किया था। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर से देश में भी जागरूकता आई है कि जिंदगी में पैसा कमाना या खुद आगे बढ़ जाना सबकुछ नहीं है। देश के लिए कुछ करना भी जरूरी है। हमें इसी जागरूकता को बरकरार रख देश निर्माण में योगदान देना है।' उन्होंने इस पर खुशी जताई कि एनसीसी में ड्रोन संबंधी प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एनसीसी से वायुसेना में आए 1200 कैडेट्स
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि पिछले पांच साल में एनसीसी से वायुसेना में आने वाले कैडेट की संख्या 1,200 है। उन्होंने कहा कि 20 लाख कैडेट वाली एनसीसी से तीनों सेनाओं में  जाने वाले कैडेट की संख्या इसलिए कम होती है, क्योंकि सब लोग फौज में नहीं आ पाते। उन्होंने कैडेट से कहा कि फौज में आए बगैर भी देश निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। देर शाम चयनित एनसीसी कैडेट ने वायुसेना प्रमुख व उनकी पत्नी सरिता सिंह से उनके घर एट-होम कार्यक्रम में मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed