फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I worked as slave for fourteen months said Kumarswamy

कर्नाटक की सरकार गिरने पर बोले कुमारस्वामी- कांग्रेस के लिए गुलाम की तरह काम किया

Tue, 06 Aug 2019 12:14 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 06 Aug 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
I worked as slave for fourteen months said Kumarswamy
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी - फोटो : PTI

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि उन्होंन कांग्रेस के लिए 14 महीनों तक गुलाम की तरह काम किया है। कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार टूटने पर कुमारस्वामी ने कहा कि सभी विधायकों और निगम अध्यक्षों को भी पूरी स्वतंत्रता दी थी। पता नहीं वे मुझे दोष क्यों दे रहे हैं?

विज्ञापन


बता दें विश्वास मत हासिल नहीं कर पाने के बाद कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली कर्नाटक सरकार 23 जुलाई को गिर गई थी। जिसके बाद भाजपा के येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता ऐसे थे, जो गठबंधन सरकार के पक्ष में नहीं थे। लेकिन चुनाव में बहुमत नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने जेडीएस के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने सूत्रों से पता चला है कि कुछ स्थानीय नेताओं को इसमें दिलचस्पी नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने नहीं किया अच्छा व्यवहार

कुमारस्वामी ने आगे कहा कि सरकार के गठन होने के बाद पहले दिन से ही कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने जनता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। ये सभी लोग जानते हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी सरकार ने कांग्रेस विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जेडीएस के मुकाबले अधिक धन आवंटित किया था।

बिना अपॉइंटमेंट के भी मिलता था

कुमारस्वामी ने कहा, "जब भी कोई विधायक बिना अपॉइंटमेंट के आता था, तो भी मैं उनसे मिलता था। उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए उनके पास जो भी अनुरोध आए, मैंने तुरंत उनपर फैसला लिया। मैंने 14 महीनों में जितना काम किया, पिछली कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। मैंने कांग्रेस विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों को 14 महीनों में 19 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किया।" 

किसी ने नहीं सराहा काम

कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार पर कुमारस्वामी ने कहा कि "सरकार बनने के बाद से ही दोनों पार्टियों के कुछ नेता नाखुश थे। अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मैं सबसे खुश व्यक्ति हूं। मैंने 14 महीने तक कर्नाटक के विकास के लिए काम किया लेकिन किसी ने भी मेरे काम को नहीं सराहा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed