फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   I will be going to Ayodhya on 24 November says Uddhav Thackeray

आभार जताने आडवाणी से मिलेंगे उद्धव ठाकरे, 24 नवंबर को जाएंगे अयोध्या

Sat, 09 Nov 2019 05:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 09 Nov 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
I will be going to Ayodhya on 24 November says Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

अयोध्या रामजन्मभूमि मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भारत के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। उद्धव ने कहा है कि वह 24 नवंबर को अयोध्या जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी जी ने राम मंदिर निर्माण के लिए रथयात्रा निकाली थी। इसलिए मैं उनसे जरूर मिलूंगा और बधाई देकर उनका आशीर्वाद लूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 




अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। शीर्ष अदालत ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को राम मंदिर बनाने के लिए तीन महीने में ट्रस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि 02.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन ही रहेगी। 

साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश हैं। इसके अलावा कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि निर्मोही अखाड़े को ट्रस्ट में जगह देने की अनुमति को स्वीकार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed