फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I Was Born With Diamond Spoon In My Mouth: Lalit Modi

मैं मुंह में हीरे की चम्मच लेकर पैदा हुआ: ललित मोदी

Sat, 01 Apr 2017 07:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Sat, 01 Apr 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
I Was Born With Diamond Spoon In My Mouth: Lalit Modi
ललित मोदी - फोटो : file photo

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को भारत लाने का काफी समय से प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसमें कोई ठोस सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। बैंकॉक में मौजूद ललित मोदी ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि उन्होंने आठ साल से न्याय के लिए चल रही लड़ाई जीत ली है।

विज्ञापन


ललित मोदी ने बताया कि इंटरपोल ने इस हफ्ते भारत की उनके खिलाफ ग्लोबल अरेस्ट वॉरंट जारी करने की अपील खारिज कर दी। इसके अलावा उनसे जुड़े सभी रिकॉर्ड्स भी वो अपने डाटाबेस से डिलीट कर रही है। उन्होंने इंटरपोल से जुड़े लोगों के साथ सांठ-गांठ करने से साफ इंकार किया है। ललित मोदी के करीबी दोस्त इंटरपोल के पूर्व प्रमुख रॉन नोबेल और इंटरपोल के एक पूर्व कानूनी वकील रूटल मार्था उनके वकील हैं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि उन्हें इंटरपोल जज के एक स्वतंत्र आयोग ने मुक्त किया है, जो किसी से प्रभावित नहीं हो सकते। मैने पूर्व इंटरपोल अधिकारियों की कानून समझने में सेवाएं लीं,  प्रभवित करने के लिए नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके खिलाफ भारत में कई आरोप

I Was Born With Diamond Spoon In My Mouth: Lalit Modi
ललित मोदी - फोटो : file photo

हालांकि इसके बावजूद उनके खिलाफ भारत में कई आरोप हैं।, जिनमें सबसे गंभीर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकारों के ट्रांसफर के दौरान 125 करोड़ रुपये के घोटाले का है। आरोपों की परवाह किए बिना ललित मोदी  प्रवर्तन निदेशालय को "जोकर" बताते हुए कहते हैं कि ईडी ने अभी तक उनके खिलाफ औपचारिक तौर पर आरोप तय नहीं किए हैं।

जब उनसे पूछा गया कि वह कैसे इतनी शाही जीवन शैली का खर्च उठाते हैं, तो उन्होंने कहा कि क्या आप केके मोदी समूह की दौलत के बारे में जानते हैं? हालांकि ललित मोदी के पास वर्तमान में परिवार के व्यवसाय में कोई कार्यकारी पद नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा से लार्ज दैन लाइफ जीवन शैली रही है। मैं मुंह में हीरे की चम्मच लेकर पैदा हुआ था।

साथ ही ललित मोदी ने यह भी स्वीकार किया कि उनके और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच "व्यक्तिगत प्रतिशोध" है, यह अरुण जेटली के बीसीसीआई में कार्यकाल के वक्त से है। जब जेटली ने कथित रूप से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed