फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I Saw Rahul Gandhi Smiling During Rohith Vemula Debate : Smriti Irani

स्मृति ईरानी बोलीं- संसद में रोहित वेमुला पर बहस के दौरान हंस रहे थे राहुल गांधी

Thu, 26 May 2016 06:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
I Saw Rahul Gandhi Smiling During Rohith Vemula Debate : Smriti Irani
स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर एक चैनल से बातचीत में कांग्रेस उपाध्यक्ष पर आरोप लगाए। - फोटो : PTI
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि उन्‍होंने संसद में रोहित वेमुला मामले पर बहस के दौरान राहुल गांधी को हंसते हुए देखा था। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा, 'मैंने रोहित वेमुला पर बहस के दौरान राहुल गांधी को हंसते देख दंग रह गई। हम एक ऐसे व्‍यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं, जिसकी मौत हो चुकी है और वो वहां बैठे हंस रहे थे। कोई तो सीमा होनी चाहिए, जिसे हम इंसान ना पार करें। आप वहां बैठकर सिर्फ स्मृति ईरानी को नीचा दिखाने के लिए हंस नहीं सकते।'
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी की हंसी ने बता दिया था कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष के लिए रोहित महज एक राजनीतिक प्‍यादा है। उन्‍होंने कहा कि राहुल कैसे एक बच्‍चे की मौत पर राजनीति कर सकते हैं। 26 साल के रोहित की लाश हैदराबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्‍टल के कमरे में 17 जनवरी 2016 को लटकती मिली थी। रोहित वेमुला की मौत के बाद छात्र आंदोलन पर उतर आए थे, जिनका समर्थन करने के लिए राहुल गांधी कई बार हैदराबाद यूनिवर्सिटी गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed