{"_id":"5746f65f4f1c1b607269078d","slug":"i-saw-rahul-gandhi-smiling-during-rohith-vemula-debate-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी बोलीं- संसद में रोहित वेमुला पर बहस के दौरान हंस रहे थे राहुल गांधी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्मृति ईरानी बोलीं- संसद में रोहित वेमुला पर बहस के दौरान हंस रहे थे राहुल गांधी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर एक चैनल से बातचीत में कांग्रेस उपाध्यक्ष पर आरोप लगाए।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि उन्होंने संसद में रोहित वेमुला मामले पर बहस के दौरान राहुल गांधी को हंसते हुए देखा था। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा, 'मैंने रोहित वेमुला पर बहस के दौरान राहुल गांधी को हंसते देख दंग रह गई। हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं, जिसकी मौत हो चुकी है और वो वहां बैठे हंस रहे थे। कोई तो सीमा होनी चाहिए, जिसे हम इंसान ना पार करें। आप वहां बैठकर सिर्फ स्मृति ईरानी को नीचा दिखाने के लिए हंस नहीं सकते।'
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी की हंसी ने बता दिया था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के लिए रोहित महज एक राजनीतिक प्यादा है। उन्होंने कहा कि राहुल कैसे एक बच्चे की मौत पर राजनीति कर सकते हैं। 26 साल के रोहित की लाश हैदराबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के कमरे में 17 जनवरी 2016 को लटकती मिली थी। रोहित वेमुला की मौत के बाद छात्र आंदोलन पर उतर आए थे, जिनका समर्थन करने के लिए राहुल गांधी कई बार हैदराबाद यूनिवर्सिटी गए थे।