फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I.N.D.I.A Alliance: Congress will contest on 270 seats with this formula, consensus reached on seat sharing

I.N.D.I. Alliance: इस फॉर्मूले से 270 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, साझा रैली समेत इन मुद्दों पर बनी सहमति

Tue, 19 Dec 2023 09:22 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार
बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर को लेकर मोटे तौर पर बनी सहमति के अनुसार, 270 सीट ऐसी हैं जहां कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि बाकी 270 ऐसी सीटें हैं जहां गठबंधन दलों को सीटें साझा करनी हैं। इंडिया गठबंधन ने चार राज्यों के लिए सीटों का बंटवारा राज्यों की यूनिट को सौंप दिया है, जबकि चार कठिन राज्य मान गए हैं...
loader
I.N.D.I.A Alliance: Congress will contest on 270 seats with this formula, consensus reached on seat sharing
INDIA Alliance - फोटो : Agency

विस्तार

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की चौथी महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई। बैठक में सीट शेयरिंग और गठबंधन के संयोजक को लेकर चर्चा हुई हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में सीटों को साझा करने का मुद्दा सबसे ऊपर रहा। गठबंधन जनवरी या फरवरी में साझा प्रत्याशियों का एलान करने के प्रयास में है। इंडिया गठबंधन की बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी तक राज्यवार सब कमेटियां बना दी जाएंगी। गठबंधन का झंडा भी साझा होगा। इसके अलावा जनवरी से साझा रैलियों की शुरुआत होगी। संयुक्त रैलियों में पटना, नागपुर, कोलकाता और चेन्नई को प्राथमिकता पर रखा गया है।

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के बावजूद बैठक में कांग्रेस के तेवर जस के तस यानी गरम नजर आए। तीनों राज्यों में कांग्रेस अपने वोट शेयर को लेकर उत्साहित नजर आई। सूत्रों ने बताया कि हिंदी पट्टी के राज्यों में गठबंधन की दूसरी पार्टियों के पास कोई ठोस दावेदारी नहीं है। लिहाजा कांग्रेस यहां फायदे में हैं। जबकि कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना में पार्टी की सरकार के कारण उसे फायदा मिल सकता है। इसलिए पार्टी इन राज्यों में अन्य दलों को सीट नहीं देने के मूड में नहीं है। जबकि राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड और गुजरात में पिछले चुनाव में सभी सीटें हारने के बाद भी कांग्रेस एक भी सीट दूसरे दलों के साथ बांटने को तैयार नहीं है। यहां 70 सीटें हैं। कांग्रेस पार्टी ने बैठक में साफ कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। इंडिया गठबंधन में वही सियासी चुनौती देने में सक्षम है। बैठक में महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, दिल्ली और बिहार के सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई।

270 सीटों पर लड़ने की तैयारी में कांग्रेस

सूत्रों ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 270 सीटें कांग्रेस के पास रहेंगी। जबकि अन्य 270 सीटें अन्य दलों को देने की तैयारी में है। बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर को लेकर मोटे तौर पर बनी सहमति के अनुसार, 270 सीट ऐसी हैं जहां कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि बाकी 270 ऐसी सीटें हैं जहां गठबंधन दलों को सीटें साझा करनी हैं। इंडिया गठबंधन ने चार राज्यों के लिए सीटों का बंटवारा राज्यों की यूनिट को सौंप दिया है, जबकि चार कठिन राज्य मान गए हैं। इसलिए उनकी सीट का बंटवारा पार्टी के शीर्ष नेता करेंगे।

कांग्रेस महाराष्ट्र की 48, बिहार की 40, तमिलनाडु की 39 और उत्तर प्रदेश की 80 सीटें एनसीपी, शिवसेना उद्धव, द्रमुक, आरजेडी और सपा के साथ मिलकर लड़ेगी। इन राज्यों में 197 सीटें हैं। बैठक में केरल की 20, बंगाल की 42, पंजाब की 13 और दिल्ली की 7 सीटों पर चर्चा हुई। इन सभी राज्यों की सीटों का बंटवारा सबसे आखिर में लेने का निर्णय लिया गया है। इन चार राज्यों में 82 सीटें हैं। सूत्रों ने बताया कि केरल में सीट शेयरिंग बहुत आसान नहीं है। जबकि बंगाल में जो भी सहमति बनेगी, वह कांग्रेस और टीएमसी के बीच ही बनेगी। पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच सहमति होनी है। इसलिए इन राज्यों का निर्णय बाद में लिया जाएगा।  

पूरे देश में होंगी 10 बैठकें

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि विपक्षी सांसदों के निलंबन पर हम 22 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन करेंगे। आने वाले दिनों में पूरे देश में विपक्षी गठबंधन की 8 से 10 मीटिंग्स होंगी। गठबंधन के लोग अगर एक मंच पर नहीं आएंगे, तो लोगों को कैसे मालूम चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed