फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I’m a true soldier of the party says Fadnavis

केंद्र सरकार में शामिल हो सकते हैं फडणवीस, कहा- मैं पार्टी का एक सच्चा सैनिक

Fri, 17 Mar 2017 08:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 17 Mar 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
 I’m a true soldier of the party says Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : file photo

मनोहर परिकर जब से रक्षामंत्री पद से इस्तीफा देकर गोवा के सीएम बने हैं तब से बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कयासों का दौर जारी है। 

विज्ञापन


पहले इसको लेकर के जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम की चर्चा होती रही, तो अब इस कड़ी में नया नाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी जुड़ गया है। उनके केंद सरकार में शामिल होने को लेकर लगाए जा रही अटकलों और संभावना से खुद फडणवीस ने भी पूरी तरह से इंकार नहीं किया। फडणवीस ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि वह 'पार्टी के असली सैनिक हैं और वह पार्टी हाईकमान की सुनेंगे।
विज्ञापन


2017 इंडिया टुडे कॉनक्लेव के पहले दिन लोगों को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा,' मुझे नहीं लगता कि एक केंद्रीय मंत्री की तुलना में मुख्यमंत्री के पास ज्यादा पॉवर है। हमें जो भी भूमिका मिलती है, हमारे पास उसके लिए परिवर्तन का एक एजेंडा है। यह हमारे भूमिका मिलने के बारे में नहीं, मैं इस वक्त मुख्यमंत्री हूं, मेरे सामने एक बड़ा एजेंडा है। आने वाले दो-तीन वर्षों में मैं महाराष्ट्र को बदल सकता हूं। लेकिन मैं पार्टी का एक सच्चा सैनिक हूं और बाकी जो पार्टी कहेगी उसको पूरा करुंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम आया था। लेकिन उन्होंने अफवाहों को खारिज कर दिया।


गौरतलब है कि मनोहर परिकर को रक्षामंत्री पद से हटाकर गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। परिकर के रक्षामंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार वित्तमंत्री अरुण जेटली को सौंपा गया है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि फडणवीस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed