{"_id":"6a132bc9e9e966fea30acdb4","slug":"i-love-pm-modi-trump-dials-us-envoy-sergio-gor-during-250th-independence-day-event-in-delhi-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान: ट्रंप बोले- मुझे भारत से प्यार, पीएम मोदी मेरे करीबी मित्र, मुझे वह बहुत पसंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान: ट्रंप बोले- मुझे भारत से प्यार, पीएम मोदी मेरे करीबी मित्र, मुझे वह बहुत पसंद
Sun, 24 May 2026 10:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 24 May 2026 10:18 PM IST
सार
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजदूत सर्जियो गोर को फोन किया और भारत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि उन्हें भारत से प्यार है और पीएम मोदी उनके करीबी मित्र हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को अचानक फोन किया। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। इस दौरान ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की।
ट्रंप ने कहा, मुझे भारत से प्यार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे करीबी दोस्त हैं। यह अप्रत्याशित बातचीत एक बड़े कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें कई राजनयिक, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी नेता और भारतीय व अमेरिकी समुदाय के लोग शामिल थे। यह समारोह अमेरिकी दूतावास में आयोजित किया गया था।
इस समारोह में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए। रुबियो ने भी भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों का जोरदार समर्थन किया। अपने संबोधन में रुबियो ने कहा, भारत उन देशों में से एक है, जिनके साथ हमारी बहुत अहम रणनीतिक साझेदारी है। हमारे कई साझा मूल्य और समान हित हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने डोभाल से की मुलाकात, सुरक्षा और सहयोग के मुद्दे पर चर्चा
भारत हिंद-प्रशांत रणनीति का अहम हिस्सा: रुबियो
रुबियो ने आगे कहा कि अमेरिका, भारत को अपनी व्यापक हिंद-प्रशांत रणनीति का अहम हिस्सा मानता है और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए वाशिंगटन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इससे पहले भी रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति की 'बुनियाद' बताया था। उन्होंने आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच कई बड़े एलानों के संकेत भी दिए।
रुबियो ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग, रणनीतिक तकनीक और क्वाड ढांचे को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

#WATCH | Delhi | US Ambassador to India Sergio Gor connects with the US President live at the 250th Independence Day celebration.
विज्ञापन विज्ञापन
US President Donald Trump says, "...I love India...I just want to say hello to everybody. I love the Prime Minister. PM Modi is great, he is my… pic.twitter.com/MxPrFWKdWO — ANI (@ANI) May 24, 2026
इस समारोह में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए। रुबियो ने भी भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों का जोरदार समर्थन किया। अपने संबोधन में रुबियो ने कहा, भारत उन देशों में से एक है, जिनके साथ हमारी बहुत अहम रणनीतिक साझेदारी है। हमारे कई साझा मूल्य और समान हित हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने डोभाल से की मुलाकात, सुरक्षा और सहयोग के मुद्दे पर चर्चा
भारत हिंद-प्रशांत रणनीति का अहम हिस्सा: रुबियो
रुबियो ने आगे कहा कि अमेरिका, भारत को अपनी व्यापक हिंद-प्रशांत रणनीति का अहम हिस्सा मानता है और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए वाशिंगटन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इससे पहले भी रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति की 'बुनियाद' बताया था। उन्होंने आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच कई बड़े एलानों के संकेत भी दिए।
रुबियो ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग, रणनीतिक तकनीक और क्वाड ढांचे को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन