फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I honestly believe history will be kinder to me, former PM Manmohan Singh remarks in his last press conference

Manmohan Singh: 'इतिहास मेरे प्रति अधिक दयालु होगा', प्रधानमंत्री पद छोड़ते हुए मनमोहन सिंह ने जताई थी उम्मीद

Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
सार

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में शोक की लहर है। सभी उनके देश के प्रति किए गए तमाम योगदानों को याद कर रहे हैं। एक ऐसा ही वाकया उनके प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ था। जब उन्होंने कहा था कि- इतिहास मेरे प्रति अधिक दयालु होगा। पढ़े...

विज्ञापन
I honestly believe history will be kinder to me, former PM Manmohan Singh remarks in his last press conference
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

3 जनवरी, 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एक टिप्पणी की थी, जो पिछले एक दशक में कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा में रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए डॉ. मनमोहन सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा था, 'मैं ईमानदारी से मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या संसद में विपक्षी दलों की तुलना में अधिक दयालु होगा।'
विज्ञापन


किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस
ये प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस दौरान उनके सामने 100 से ज्यादा पत्रकार-संपादक बैठे थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनमोहन सिंह ने 50 से ज्यादा सवालों के जवाब दिए थे। 21वीं सदी की भारतीय राजनीति में ये प्रेस कॉन्फ्रेंस सबसे अलग थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि- ''मैंने परिस्थितियों के अनुसार जितना कर सकता था, किया है... यह इतिहास को तय करना है कि मैंने क्या किया है और क्या नहीं किया है। मैं नहीं मानता कि मैं एक कमजोर प्रधानमंत्री रहा हूं...राजनीतिक मजबूरियों को देखते हुए, मैंने वह सर्वश्रेष्ठ किया है जो मैं कर सकता था।"
विज्ञापन


'मैं ऐसा प्रधानमंत्री हूं जो मीडिया के सवालों से...'
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कई मौकों पर खुद कहा करते थे कि- वह सवालों से नहीं बचते। प्रधानमंत्री पद से हटने के कई साल बाद 2018 में मनमोहन सिंह ने कहा भी था- 'मैं निश्चित रूप से ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने से डरता हो। उन्होंने आगे कहा था कि, लोग कहते हैं कि मैं एक मौन प्रधानमंत्री था, लेकिन मुझे उम्मीद है कि ये दौर, खासकर वे दो दौर जो प्रधानमंत्री के रूप में मेरे भाषणों से संबंधित हैं, खुद ही अपनी बात कहेंगे। मैं नियमित रूप से प्रेस से मिलता था और जब भी मैं विदेश यात्रा पर जाता था, तो विमान में या विमान से उतरने के तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed