फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I have faith in people of Baramati: Ajit Pawar on poll battle with nephew, news in hindi

Maharashtra: 'मुझे बारामती के लोगों पर पूरा भरोसा है', भतीजे के साथ चुनावी जंग पर NCP सुप्रीमो अजित पवार

Fri, 25 Oct 2024 10:53 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 25 Oct 2024 10:53 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र चुनाव में अपने भजीते को अपने खिलाफ विधानसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर एनसीपी सुप्रीमो और महाराष्ट्र के मौजूदा डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि, कहा कि चुनावी राजनीति में इस तरह की लड़ाइयां आम बात हैं।

विज्ञापन
I have faith in people of Baramati: Ajit Pawar on poll battle with nephew, news in hindi
अजित पवार, उप मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार अपने भतीजे युगेंद्र पवार के खिलाफ बारामती के पारिवारिक मैदान पर चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है, जिन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया है। बता दें कि शरद पवार के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी एनसीपी (एसपी) ने गुरुवार को अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र पवार को बारामती विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की, जिससे इस सीट पर हाई-प्रोफाइल मुकाबले की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


'राजनीति में इस तरह की लड़ाइयां आम बात'
इंदापुर में एनसीपी के स्थानीय उम्मीदवार दत्तात्रेय भारने का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे अजित पवार ने उनके भतीजे को उनके खिलाफ खड़ा किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति में इस तरह की लड़ाईयां आम बात हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा, कोई भी नामांकन दाखिल कर सकता है। बारामती के लोग समझदार हैं और मुझे उन पर भरोसा है। 
विज्ञापन


23 नवंबर तक तस्वीर साफ हो जाएगी- अजित
अजित पवार ने आगे कहा कि, 23 नवंबर (मतगणना के दिन) तक तस्वीर साफ हो जाएगी। पिछले सात-आठ चुनावों से बारामती के लोगों ने लगातार मेरा समर्थन किया है, पहले सांसद के तौर पर और बाद में विधायक के तौर पर, मैंने एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन किया है। इस दौरान क्षेत्र में किए गए अपने विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने लोगों से बारामती से अन्य निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'बारामती के लोगों ने मेरा समर्थन किया'
अजित ने कहा, जो भी संभव था, मैंने किया है। जब भी मैं चुनाव में खड़ा हुआ, बारामती के लोगों ने मेरा समर्थन किया। पिछले चुनाव में मैं 1.65 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। मुझे बारामती के लोगों पर भरोसा है और उन्हें मुझ पर भरोसा है। यह मेरा घर, परिवार है। मैं 28 अक्तूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति सहयोगी अभी भी 288 विधानसभा सीटों में से 11 के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अल्पसंख्यक समुदायों के उम्मीदवारों के लिए आवंटित सीटों का दस प्रतिशत निर्धारित करेगी। 


हम सभी को खुश नहीं कर सकते- अजित पवार
अजित पवार ने कहा, मैंने पहले ही कुछ नामों की घोषणा कर दी है। 11 सीटों के लिए चर्चा चल रही है। हम सभी को खुश नहीं कर सकते। बता दें कि एक दिन पहले ही अजित पवार ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के लिए दिल्ली का दौरा किया था। राज्य में भाजपा ने अब तक 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जबकि राकांपा ने कुल 45 उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए दो सूचियां जारी की हैं। वहीं शिवसेना ने भी 45 उम्मीदवारों की घोषणा की है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 23 नवंबर को इस चुनाव के नतीजे आएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed