KTR Drug Addict: 'मैं तंबाकू नहीं खाता, सीएम के बेटे केटीआर लेते हैं ड्रग्स', भाजपा नेता बंडी संजय का पलटवार
बंडी संजय ने कहा, 'मैं तंबाकू नहीं खाता हूं, यह साबित करने के लिए मैं अपने खून की जांच कराने को तैयार हूं। क्या केटीआर में इतना साहस है कि वे ड्रग्स नहीं लेते हैं, यह साबित करने के लिए खून व बालों की जांच का नमूना दें।
विस्तार
तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस व विपक्षी भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का नया खेल शुरू हो गया है। तेलंगाना के शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव (KTR) सीएम के आरोप पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय ने पलटवार किया है। बंडी ने कहा- केटीआर का यह आरोप झूठा है कि मैं तंबाकू खाता हूं, बल्कि केटीआर खुद ड्रग्स के आदी हैं।' केटीआर तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव के पुत्र हैं।
बंडी संजय ने कहा कि मैं तंबाकू नहीं खाता हूं, यह साबित करने के लिए मैं अपने खून की जांच कराने को तैयार हूं। क्या केटीआर में इतना साहस है कि वे ड्रग्स नहीं लेते हैं, यह साबित करने के लिए खून व बालों की जांच का नमूना दें।
KTR says I chew tobacco. It's a blatant lie. KTR is addicted to drugs. I'm ready to offer my blood samples for test to prove that I don’t consume tobacco. Does KTR have guts to give his blood&hair samples to prove he doesn’t consume drugs?: Telangana BJP chief Bandi Sanjay (6.12) pic.twitter.com/T1YpVe6DRF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 7, 2022