फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am not hosting BJP Govt programme: Amitabh

बीजेपी के कार्यक्रम की मेजबानी नहीं, सिर्फ कार्यक्रम पेश करूंगा: अमिताभ

Fri, 27 May 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 05:03 PM IST
सार

  • बीजेपी कार्यक्रम की मेजबानी अदाकार आर माधवन कर रहे हैं
  • कांग्रेस ने पूछा था कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अमिताभ कैसे भाग ले रहे हैं

विज्ञापन
I am not hosting BJP Govt programme: Amitabh
अमिताभ बच्चन - फोटो : Getty

विस्तार

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच अमिताभ ने कहा है कि वह बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम की मेजबानी नहीं करेंगे। वह कार्यक्रम में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर छोटा सा कार्यक्रम करेंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी अदाकार आर माधवन कर रहे हैं।अमिताभ ने ये बात ट्वीट के जरिए बतायी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन पर निशाना साधते हुए पूछा था कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह कैसे भाग ले रहे हैं? 
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस का कहना था कि हमें अमिताभ के कार्यक्रम में शामिल होने और उसके संचालन से कोई आपत्त‌ि नहीं है,लेकिन उनको सरकारी कार्यक्रम में शामिल करने से  जांच एजेंसियों को क्या पैगाम जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर अमिताभ के पुत्र और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उनके पिता कोई राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेने जा रहे हैं, वह तो बालिकाओं की शिक्षा पर बोलेंगे और ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।


गौरतलब है कि पनामा पेपर्स लीक मामले में अन्य लोगों के साथ अमिताभ का नाम भी सामने आया है। उसके बाद मोदी सरकार का उन्हें  कार्यक्रम में शामिल करने के एलान के बाद से राजनीतिक दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed