{"_id":"57482e324f1c1bdb426917ca","slug":"i-am-not-hosting-bjp-govt-programme-amitabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के कार्यक्रम की मेजबानी नहीं, सिर्फ कार्यक्रम पेश करूंगा: अमिताभ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी के कार्यक्रम की मेजबानी नहीं, सिर्फ कार्यक्रम पेश करूंगा: अमिताभ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 05:03 PM IST
सार
- बीजेपी कार्यक्रम की मेजबानी अदाकार आर माधवन कर रहे हैं
- कांग्रेस ने पूछा था कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अमिताभ कैसे भाग ले रहे हैं
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Getty
विस्तार
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच अमिताभ ने कहा है कि वह बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम की मेजबानी नहीं करेंगे। वह कार्यक्रम में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर छोटा सा कार्यक्रम करेंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी अदाकार आर माधवन कर रहे हैं।अमिताभ ने ये बात ट्वीट के जरिए बतायी है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन पर निशाना साधते हुए पूछा था कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह कैसे भाग ले रहे हैं?
हालांकि कांग्रेस का कहना था कि हमें अमिताभ के कार्यक्रम में शामिल होने और उसके संचालन से कोई आपत्ति नहीं है,लेकिन उनको सरकारी कार्यक्रम में शामिल करने से जांच एजेंसियों को क्या पैगाम जाएगा?
विज्ञापन
दूसरी ओर अमिताभ के पुत्र और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उनके पिता कोई राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेने जा रहे हैं, वह तो बालिकाओं की शिक्षा पर बोलेंगे और ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।
गौरतलब है कि पनामा पेपर्स लीक मामले में अन्य लोगों के साथ अमिताभ का नाम भी सामने आया है। उसके बाद मोदी सरकार का उन्हें कार्यक्रम में शामिल करने के एलान के बाद से राजनीतिक दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है।

I am hosting a small segment in program, on "Beti Bachao, Beti Padhao": Amitabh Bachchan clarifies on hosting #2YearsOfModiGovt event
— ANI (@ANI_news) May 27, 2016