फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hyderabad telangana bjp chief son assault student in university police register case

Telangana: हैदराबाद के कॉलेज में छात्र की पिटाई, भाजपा नेता के बेटे पर लगा आरोप

Wed, 18 Jan 2023 11:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 18 Jan 2023 11:33 AM IST
सार

Telangana: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार का कहना है कि राजनीति के तहत मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के इशारे पर यह हुआ है।

विज्ञापन
hyderabad telangana bjp chief son assault student in university police register case
वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद के एक निजी कॉलेज में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के बेटे पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बंदी संजय कुमार का कहना है कि राजनीति के तहत उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। हैदराबाद की महिंद्रा यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक युवक दूसरे युवक की पिटाई कर रहा है। 

विज्ञापन


छात्र की पिटाई का आरोपी तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमारा का बेटा बंदी भगीरथ साईं बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि भगीरथ साईं का एक दोस्त भी पीड़ित युवक पर थप्पड़ बरसा रहा है। पीड़ित युवक की पहचान यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले श्रीराम के रूप में हुई है। एक अन्य वीडियो में श्रीराम बैठा हुआ है और आरोपी बंदी भगीरथ साईं और कई अन्य युवक उसे घेरकर खड़े हैं और उस पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, श्रीराम नामक युवक ने भगीरथ साईं की क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की की बहन से बदतमीजी की थी, जिसके लिए भगीरथ और उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


मामला गरमाने के बाद बंदी संजय कुमार के कार्यालय से एक वीडियो जारी की गई है, जिसमें पीड़ित युवक श्रीराम यह बात स्वीकार कर रहा है कि उसने लड़की से बदतमीजी की, जिसके चलते उसकी पिटाई हुई। श्रीराम ने लड़की को आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजा था।  जिस पर लड़की की बहन ने अपनी क्लास में पढ़ने वाले भगीरथ से इसकी शिकायत की थी। श्रीराम का ये भी कहना है कि यह मामला दो माह पुराना है और अब दोनों के बीच समझौता भी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार का कहना है कि राजनीति के तहत मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के इशारे पर यह हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्र लड़ते हैं और बाद में समझौता कर लेते हैं लेकिन बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। संजय कुमार ने आरोप लगाया कि सीएम चंद्रशेखर राव के कहने पर ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed