फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Vet Case: Mother of accused Chennakesavulu said You give whatever punishment

#KabTakNirbhaya: आरोपी की मां बोली- बेटे को चाहे जिंदा जलाओ या फांसी दो, मेरी भी एक बेटी

Sun, 01 Dec 2019 06:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आसिम खान Updated Sun, 01 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad Vet Case: Mother of accused Chennakesavulu said You give whatever punishment
हैदराबाद में महिलाओं ने जताया विरोध - फोटो : एएनआई

हैदाराबाद की निर्भया के मामले में एक आरोपी की मां ने अपने कलेजे पर पत्थर रखते हुए कहा है कि मेरे बेटे को उसी तरह जिंदा ही जला दिया जाए जिस तरह उसने युवा महिला चिकित्सक को जलाया था। मानवता को शर्मसार करने वाले इस जघन्य सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्याकांड का एक आरोपी सी. चेन्नाकेशवुलु तेलंगाना के नारायणपेट जिले के गुडीगांडला गांव का निवासी है। 

विज्ञापन


जब मीडिया के लोग उसके घर पर पहुंचे और उसकी मां से पूछा कि आपके हिसाब से बेटे को क्या सजा मिलनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि जैसा उन लोगों ने किया है वैसा ही उसके साथ होना चाहिए। केशवुलु को चाहे जला दो या फिर फांसी ही दे दो। श्यामला नाम की इस महिला ने आगे कहा कि उनकी भी एक बेटी है और इस नाते वह समझ सकती हैं कि पीड़िता डॉक्टर का परिवार किस तकलीफ से गुजर रहा है।
विज्ञापन


श्यामला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब पुलिस उनके बेटे को पूछताछ के लिए लेकर गई तो उनके पति इस घटना को जानने के बाद बहुत हताश हो गए और उन्होंने घर ही छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि केशवुलु शादी शुदा है और पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। यह शादी उसकी पसंद की लड़की से ही की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ बार-बार बोल रहा था कि मैंने किसी को मार दिया

मामले में मुख्य आरोपी मो. आरिफ की मां ने कहा कि मेरा बेटा घटना के दिन रात एक बजे लौटा था। वह बार-बार यही बोल रहा था कि मैंने किसी को मार दिया। आरिफ की मां ने कहा कि मेरा बेटा काफी डरा हुआ था। जब मैंने पूछा तो वह बोला कि एक्सीडेंट में उसने किसी को मार डाला है। पुलिस ने घटना के अगले दिन सुबह 6 बजे आरिफ को नारायणपेट स्थित जक्कुलर गांव से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed