{"_id":"56f1236a4f1c1b794ef14d28","slug":"hyderabad-university-vc-appa-rao-back-on-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी से वापस लौटे हैदराबाद यूनिवर्सिटी के वीसी, छात्रों ने किया बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
छुट्टी से वापस लौटे हैदराबाद यूनिवर्सिटी के वीसी, छात्रों ने किया बवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Mar 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित छात्र रोहित वेमूला की मौत के बाद से लगातार सुलग रही हैदराबाद यूनिवर्सिटी में मंगलवार को भी जमकर बवाल हुआ। यूनिवर्सिटी के वीसी अप्पा राव दो महीने की छुट्टी के बाद वापस लौटे तो छात्रों ने हंगामाा शुरू कर दिया। कैंपस और वीसी ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
वीसी के वापस आने की सूचना मिलते ही सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स उनके ऑफिस और घर में घुस गए। उन्होंने वहां रखे फर्नीचर और सामान की जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
बता दें कि राव पर रोहित वेमूला की आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वीसी अप्पा राव पर आरोप है कि उन्होंने राहित सहित चार छात्रों को एबीवीपी नेता की शिकायत पर यूनिवर्सिटी से सस्पेंड कर दिया था। उन्हें हॉस्टल से निकालने का भी फरमान सुना दिया गया था। सस्पेंड किए गए चारों छात्र अंबेडकर एसोसिएशन के सदस्य थे। इस घटनाक्रम के बाद 17 जनवरी को वेमूला ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
रोहित की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा, उन्होंने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर वीसी को हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की थी। छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच वीसी अप्पा राव और केन्द्रीय मंत्री बंडारू दत्रात्रेय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया था। इसके बाद वीसी दो महीने की छुट्टी पर चले गए।