फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hydrabad University VC came back from Holidays

छुट्टी से वापस लौटे हैदराबाद यूनिवर्सिटी के वीसी, छात्रों ने किया बवाल

Tue, 22 Mar 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
Hydrabad University VC came back from Holidays

दलित छात्र रोहित वेमूला की मौत के बाद से लगातार सुलग रही हैदराबाद यूनिवर्सिटी में मंगलवार को भी जमकर बवाल हुआ। यूनिवर्सिटी के वीसी अप्पा राव दो महीने की छुट्टी के बाद वापस लौटे तो छात्रों ने हंगामाा शुरू कर दिया। कैंपस और वीसी ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई। 

विज्ञापन


वीसी के वापस आने की सूचना मिलते ही सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स उनके ऑफिस और घर में घुस गए। उन्होंने वहां रखे फर्नीचर और सामान की जमकर तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


बता दें कि राव पर रोहित वेमूला की आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वीसी अप्पा राव पर आरोप है कि उन्होंने राहित सहित चार छात्रों को एबीवीपी नेता की शिकायत पर यूनिवर्सिटी से सस्पेंड कर दिया था। उन्हें हॉस्टल से निकालने का भी फरमान सुना दिया गया था। सस्पेंड किए गए चारों छात्र अंबेडकर एसोसिएशन के सदस्य थे। इस घटनाक्रम के बाद 17 जनवरी को वेमूला ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा, उन्होंने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर वीसी को हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की थी। छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच वीसी अप्पा राव और केन्द्रीय मंत्री बंडारू दत्रात्रेय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया था। इसके बाद वीसी दो महीने की छुट्टी पर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed