फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad: Sitharaman gave instructions to CBIC, said basic problems should be resolved soon

हैदराबाद : सीतारमण ने सीबीआईसी को दिए निर्देश, कहा बुनियादी समस्याओं का जल्द करें समाधान

Mon, 17 Feb 2020 03:35 AM IST
Mohit Mudgal एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 17 Feb 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad: Sitharaman gave instructions to CBIC, said basic problems should be resolved soon
Nirmala Sitaraman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एंव सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) को जिला मुख्यालय का रुख करना चाहिए और तेलंगाना के नागरिकों की समस्याओं को हल करना चाहिए। सीतारमण को हैदराबाद में दो अलग-अलग सत्रों में उद्योग, व्यापारियों, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों और नीति विशेषज्ञों के प्रतिनिधियों के साथ बजट के बाद के संवाद सत्र के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री ने सीबीआईसी के शशिधर राव को निर्देशित किया और कहा, मैं चाहता हूं कि सीबीआईसी और पूरी टीम हर जिला मुख्यालय पर जाए और जीएसटी पर लोगों की बुनियादी समस्याओं को समझे और हल करे और मुझे वापस रिपोर्ट करें।" जीएसटी फाइलिंग और प्रक्रिया में तकनीकी मुद्दों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अप्रैल तक सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'जीएसटी काउंसिल में न केवल केंद्र सरकार, बल्कि राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल हैं। हर बार किसी भी सामान या सेवाओं पर जीएसटी में वृद्धि या कमी होती है, राज्य के मुख्यमंत्रियों को बोर्ड में जरूरी शामिल होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार के कितने भी अच्छे इरादे हो, ऐसे राज्य हैं जो कहते हैं कि हमने अपने राज्य में इसके बारे में कभी नहीं सुना है। 

बाद में, राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (एफआरबीएम) अधिनियम के बारे में बोलते हुए, सीतारमण ने कहा कि एक तरह से, ये सभी उपाय और अन्य कार्य किए गए हैं ताकि हम एफआरबीएम अधिनियम का अनुपालन कर सकें। इसलिए हमने वास्तव में एफआरबीएम का उल्लंघन नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed