फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Rajiv Gandhi International Airport ranked as world eighth best airport in AirHelp survey

दुनिया के टॉप 10 हवाई अड्डों में शामिल हुआ राजीव गांधी एयरपोर्ट, पहले पायदान पर हमाद एयरपोर्ट 

Fri, 10 May 2019 11:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 May 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad Rajiv Gandhi International Airport ranked as world eighth best airport in AirHelp survey
राजीव गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हैदराबाद के राजीव गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दुनिया के टॉप 10 में से आठवां स्थान मिला है। यह बात एयरहेल्प के सर्वे में सामने आई है। एयरहेल्प एक संगठन है जो हवाई यात्री के अधिकारों में माहिर है और फ्लाइट के देरी या रद्द होने के मामलों में मुआवजे की मांग करता है। एकत्र आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के न्यू जर्सी हब को 2019 में सबसे खराब हवाई अड्डे के रूप में स्थान दिया गया था।

विज्ञापन


कतर एयरवेज को लगातार दूसरे साल शीर्ष एयरलाइन के रूप में स्थान दिया गया है। इसके बाद अमेरिकन एयरलाइंस एयरोमैक्सिको, एसएएस स्कानडिनावियन एयरलाइंस और कंतास को टॉप पांच में स्थान दिया गया है। इस सूची में रयानेर, कोरियन एयर, कुवैत एयरवेज, यूनाइडेट किंगडम इजीजेट और थॉमस कुक एयरलाइन को नीचे का स्थान मिला है।

विज्ञापन

2019 में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 10 हवाई अड्डों के नाम हैं-

  1. हम्माद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कतर
  2. टोक्यो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जापान
  3. एथेंस  अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ग्रीस
  4. अफोंसो पेना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ब्राजील
  5. डांस्क लेच वासा हवाई अड्डा, पोलैंड
  6. शेरेमेत्येवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रूस
  7. चांगी हवाई अड्डा सिंगापुर, सिंगापुर
  8. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भारत
  9. टेनेरीफ नॉर्थ हवाी अड्डा, स्पेन
  10. वीराकोपोस/कैंपिनास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ब्राजील

एयरहेल्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरिक जिल्मर ने कहा, 'एक क्षेत्र जिसमें कई एयरलाइनों को सुधार करने की आवश्यकता होती है, वह है दावा-प्रसंस्करण संचालन। उड़ान रद्द करने के बजाय जैसे ही यह साफ हो जाता है कि हवाई जहाज उड़ान भरने में सक्षम नहीं होगा तो बहुत से यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबा इंतजार करना पड़ता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिल्मर ने आगे कहा, 'वह आपको अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आपको अलग एयरलाइन से जाने के लिए आर्थिक रूप से प्रोत्साहित नहीं करते हैं।' उन्हें उम्मीद है कि इस तरह की रैंकिंग से इस बात पर प्रकाश पड़ेगा कि कैसे एयरलाइंस में कमियां हैं और इससे उन्हें अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

ये हैं दुनिया के सबसे खराब हवाई अड्डे

  1. लंदन गैटविक हवाई अड्डा, यूनाइटेड किंगडम
  2. बिल्ली बिशप टोरोंटो सिटी हवाई अड्डा, कनाडा
  3. पोरटो हवाई अड्डा, पुर्तगाल
  4. पेरिस ओरली हवाई अड्डा, फ्रांस
  5. मेनचेस्टर हवाई अड्डा, यूनाइटेड किंगडम
  6. माल्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, माल्टा
  7. हेनरी कोंडल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रोमानिया
  8. इंधोवन हवाई अड्डा, नीदरलैंड
  9. कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कुवैत
  10. लिस्बन पोरटेला हवाई अड्डा, पुर्तगाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed