{"_id":"604a93008ebc3ed833000444","slug":"hyderabad-police-arrested-directors-of-nine-mobile-loan-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद पुलिस ने मोबाइल एप से कर्ज देने वाली नौ कंपनियों के निदेशक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद पुलिस ने मोबाइल एप से कर्ज देने वाली नौ कंपनियों के निदेशक को किया गिरफ्तार
Fri, 12 Mar 2021 03:30 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 12 Mar 2021 03:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद पुलिस ने मोबाइल एप पर तुरंत कर्ज देने वाली नौ कंपनियों के निदेशक को गिरफ्तार किया है। तेलंगाना में कर्ज लेने वालों को धमकाने और डराने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जांच में फर्जीवाड़ा करने वालों के खातों का पता लगाया और उनके पास से 300 करोड़ रुपये सीज किए।
विज्ञापन
इस फर्जीवाड़े के कुछ मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। तेलंगाना पुलिस के अनुसार, उधार देने वाली कंपनियां, इंस्टेंट लोन एप के जरिये, लोगों को कर्ज देती हैं और इस पर भारी ब्याज व प्रोसेसिंग चार्ज लगाती हैं।
विज्ञापन
इसके बाद कर्ज वापसी के लिए कॉल सेंटर के जरिये लोगों को धमकाया और डराया जाता है। कई मामलों मे तो गाली गलौच तक की नौबत आती है। तेलंगाना में पिछले साल दिसंबर से अब तक इस तरह के उत्पीड़न के कारण छह आत्महत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस ने 50 मामले दर्ज किए हैं और करीब 30 लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिसमें चार चीनी नागरिक हैं। ईडी भी इन एफआईआर पर जांच कर रहा है।
विज्ञापन