{"_id":"6a21358df7c64736fb0ee440","slug":"hyderabad-massive-fire-breaks-out-in-commercial-complex-causing-chaos-firefighters-present-at-scene-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: हैदराबाद के अमीरपेट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल कर्मी मौके मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: हैदराबाद के अमीरपेट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल कर्मी मौके मौजूद
Thu, 04 Jun 2026 01:51 PM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:51 PM IST
सार
हैदराबाद के अमीरपेट स्थित हेलमेट बाजार में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
हैदराबाद और चेन्नई में लगी भीषण आग
- फोटो : ANI
विस्तार
हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में गुरुवार को हेलमेट बाजार स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। इस घटना से स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण इस व्यस्त इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
चेन्नई के पेरुंगुडी डंप यार्ड में लगी आग
वहीं इस बीच एक अन्य मामले में चेन्नई के पेरुंगुडी स्थित पुराने डंप यार्ड से भी आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग प्लास्टिक कचरे के ढेर में लगी थी। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी) ने मुस्तैदी दिखाते हुए सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली। आग उस हिस्से में लगी थी जहां भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जमा था।
इस जगह पर पुराने और नीलामी के लिए रखे गए वाहन भी खड़े थे। जीसीसी ने आग बुझाने के लिए तुरंत एक बड़ा अभियान शुरू किया। इस काम के लिए 9 पानी के टैंकर, 3 रिसाइक्लर और 3 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। इसके अलावा पानी से भरे 30 अतिरिक्त टैंकर भी मौके पर भेजे गए। टीम की कड़ी मेहनत से सुबह 11 बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं।#WATCH | Firefighters work to extinguish a fire which broke out at Helmte Bazaar in Ameerpet, Hyderabad.
विज्ञापन विज्ञापन
Seven fire engines are at the spot and are working to control the fire. There are no casualties reported so far. https://t.co/cYwikZOAx1 pic.twitter.com/KI5MF5shSE — ANI (@ANI) June 4, 2026