फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad hand grenade case NIA filed charge-sheet against three LeT operatives

हैदराबाद हैंड ग्रेनेड केस: NIA ने लश्कर के तीन गुर्गों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आतंकवादी साजिश का आरोप

Wed, 29 Mar 2023 07:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Mar 2023 07:18 PM IST
सार

एजेंसी ने कहा, 28 सितंबर, 2022 को हैदराबाद-नागपुर राजमार्ग पर मनोहराबाद गांव के पास एक सुनसान स्थान पर चार हैंड ग्रैनेड गिराए गए थे। जाहेद ने सामी के माध्यम से हैंड ग्रैनेड की खेप एकत्र की और फिर सामी व माज को एक-एक ग्रेनेड दिया।

विज्ञापन
Hyderabad hand grenade case NIA filed charge-sheet against three LeT operatives
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हैदराबाद हैंड ग्रेनेड केस में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन गुर्गों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने मोहम्मद अब्दुल वाजिद, समीउद्दीन और माज हसन फारूक पर धन जुटाने, विस्फोटक इकट्ठा करने और आतंकवादी संगठन में भर्ती करने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


एनआईए ने जनवरी 2023 में हैदराबाद पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। जांच में पता चला कि जाहेद, सामी और माज भारत सरकार द्वारा सूचीबद्ध 'आतंकवादी' फरहतुल्ला गोरी के संपर्क में थे। इसके साथ ही वे सिद्दीकी बिन उस्मान, अब्दुल मजीद और लश्कर-ए-तैयबा के अन्य नेताओं और गुर्गों के साथ भी मिले हुए थे। उन्होंने हैदराबाद शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बम विस्फोट करने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Antilia Case: NIA नेपाल में छिपे आरोपियों से जल्द करेगी पूछताछ, नेपाली अधिकारियों को भेजा अनुरोध पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा, 28 सितंबर, 2022 को हैदराबाद-नागपुर राजमार्ग (एनएच -44) पर मनोहराबाद गांव के पास एक सुनसान स्थान पर चार हैंड ग्रेनेड गिराए गए थे। जाहेद ने सामी के माध्यम से हैंड ग्रेनेड की खेप एकत्र की और फिर सामी व माज को एक-एक ग्रेनेड दिया और दशहरा के दौरान सार्वजनिक समारोहों में इसे फेंकने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed