{"_id":"6346b4c5ada33615b528bc12","slug":"hyderabad-cyber-crime-police-arrested-10-people-including-two-chinese-nationals-in-investment-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: 903 करोड़ के हवाला कांड में हैदराबाद साइबर पुलिस की कार्रवाई, दो चीनी नागरिक सहित 10 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: 903 करोड़ के हवाला कांड में हैदराबाद साइबर पुलिस की कार्रवाई, दो चीनी नागरिक सहित 10 गिरफ्तार
Wed, 12 Oct 2022 08:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 12 Oct 2022 08:16 PM IST
सार
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। साइबर पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने देश भर में फैले लगभग 903 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई की है। इस मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में दो चीनी नागरिकों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजधानी दिल्ली और देश के अन्य स्थानों से संचालित कुछ कॉल सेंटरों पर छापेमारी करके नकली निवेश कंपनियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की। सीवी आनंद ने बताया कि ये कंपनियां लोगों के बैंक खातों का उपयोग करके और उन्हें कमीशन देकर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से निवेशकों को ठग रही हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम जांच की जा रही है। हम लगातार ऐसी फर्जी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी में सामने आया है कि आरोपी कंपनियां निवेशकों को कॉल सेंटर के माध्यम से चूना लगाने का काम करते थे। निवेशकों को धोखा देने के लिए सैकड़ों लोगों के बैंक खातों का प्रयोग किया जाता था। इसके बदले में ये कंपनियां लोगों को कमीशन भी देती थीं। हैदराबाद साइबर पुलिस का कहना है कि मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पूरी पूछताछ के बाद रुपयों के घालमेल में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद उन लोगों के बारे में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हैदराबाद साइबर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच में प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि धोखाधड़ी के जरिए यह पैसा चीनी कंपनियों को भेजा जाता था। मामले में कई अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।